जमुई/झाझा: विद्यालय में बच्चों के खेलने के लिए रखी फुटबॉल को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक की कथित तौर पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराकुरा का है।

घटना 10 अगस्त की दोपहर की बताई जा रही है। प्रभारी प्रधानाध्यापक कर्मशील कुमार ने झाझा थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि पुलिस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रधानाध्यापक
प्रधानाध्यापक ने लिखित में दिया आवेदन

फुटबॉल वापस लेने पर शुरू हुआ विवाद

प्रधानाध्यापक कर्मशील कुमार के मुताबिक, 10 अगस्त को विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चों को थाली वितरित की जा रही थी। इसी दौरान छठी कक्षा की एक छात्रा कार्यालय से फुटबॉल लेकर जाने लगी।

प्रधानाध्यापक ने छात्रा से फुटबॉल वापस लेते हुए कहा कि उस समय खेलने का समय नहीं है। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और छात्रा अपने अभिभावकों के साथ करीब दो दर्जन लोगों को लेकर विद्यालय पहुंच गई।

दो घंटे तक बंधक बनाने और मारपीट का आरोप

प्रधानाध्यापक ने आरोप लगाया कि विद्यालय पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान पहले उनके साथ गाली-गलौज की गई और बाद में लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की गई।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और विद्यालय कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजात को इधर-उधर फेंक दिया गया।

हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना किसी अन्य व्यक्ति ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रधानाध्यापक को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया।

घटना के बाद प्रधानाध्यापक ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी। उनके अनुसार, बीईओ ने उन्हें थाने में लिखित शिकायत देने की सलाह दी।

थाना में आवेदन नहीं लेने का लगाया आरोप

कर्मशील कुमार का कहना है कि 11 अगस्त को वह झाझा थाना पहुंचे, लेकिन उनका आवेदन नहीं लिया गया। इसके बाद उन्होंने झाझा एसडीपीओ विकास केशव के सरकारी नंबर पर घटना की जानकारी दी।

प्रधानाध्यापक के मुताबिक, एसडीपीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन दिया। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने ईमेल के माध्यम से झाझा पुलिस को अपना आवेदन भेजा।

उनका कहना है कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर चुकी है, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

एसडीपीओ बोले- जानकारी लेकर होगी कार्रवाई

झाझा एसडीपीओ विकास केशव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष से इस संबंध में बात कर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बीईओ ने कहा- मामले की जानकारी नहीं

वहीं, झाझा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक की ओर से भी अब तक उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वायरल वीडियो के बाद उठे कई सवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विद्यालय में शिक्षक की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और प्राथमिकी की कार्रवाई पर है।

नोट: इस खबर में प्रधानाध्यापक द्वारा लगाए गए आरोपों को आरोप के रूप में ही प्रस्तुत किया गया है। मामले की पुलिस जांच और अन्य पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Written & Edit by : Chandan Patel

प्रधानाध्यापक
ख़बर वही, जो है सही

ये भी पढ़ें…जमुई के गिद्धौर में महिला से बेरहमी से मारपीट, चेन छिनने का आरोप; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

ये भी पढ़ें…झाझा CHC में देर रात मंत्री का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा

ये भी पढ़ें…संसद में आखिरी दौर का घमासान: 24 घंटे की बहस पर राहुल गांधी ने कहा- ‘हमें लेक्चर नहीं चाहिए’, FCRA बिल JPC को भेजा गया

ये भी पढ़ें…गिद्धौर पुलिस को देख भागी शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी, 198 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

ये भी पढ़ें….Jamui Dowry Death: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का दावा; पति समेत 9 पर FIR

ये भी पढ़ें…झारखंड में छात्र आंदोलन ने पकड़ा तूल: विधानसभा घेराव के बाद रांची बंद, लाठीचार्ज से गरमाई सियासत

ये भी पढ़ें…Jharkhand Assembly Gherao: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, छात्रों पर लाठीचार्ज से बढ़ा आक्रोश

ये खबर भी पढ़े..Jamui News: गिद्धौर (पतसंडा) से 80 वर्षीय बदामी देवी लापता,परिजन परेशान; पुलिस से खोजबीन की गुहार

ये भी पढ़ें…गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर और ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, धरना-प्रदर्शन में उठी यात्रियों की आवाज

ये भी पढ़ें…छेदलाही में सेंधमारी: बेटी की शादी के लिए जुटाए जेवर-नकदी ले उड़े चोर, घर में मचा कोहराम

ये भी पढ़ें…Jamui News: दो साल पहले मर चुके शिक्षक को 2026 में भेजा नोटिस, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *