गिद्धौर | सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को गिद्धौर का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। अहले सुबह से ही क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे गूंजते रहे। महिला, पुरुष और बच्चों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

गिद्धौर के प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने गंगा जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया।

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन और पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

महिला और बच्चों में भी दिखा उत्साह

सोमवारी को लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शिवालयों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। कई भक्तों ने सावन सोमवारी के व्रत का पालन करते हुए मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

गिद्धौर
बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

क्षेत्र के सभी शिवालयों में दिखी आस्था

गिद्धौर के पंच मंदिर, बाबा विकटनाथ, त्रिपुर सुंदरी, रतनपुर, गंगरा, धोबघट, केवाल, मौरा और सेवा सहित विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।

सावन की सोमवारी को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार में सुख-शांति, क्षेत्र में समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की।

जयकारों से गूंजता रहा गिद्धौर

तीसरी सोमवारी के मौके पर गिद्धौर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही “हर-हर महादेव”, “बोल बम” और “बम-बम भोले” के जयकारे सुनाई देते रहे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने सावन की धार्मिक आस्था को और भी जीवंत कर दिया।

Written & Edit by : Chandan Patel

Reported by: Vikki Kumar 

गिद्धौर
ख़बर वही, जो है सही

ये भी पढ़ें…लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी घटना: छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल; बैरिकेडिंग टूटने से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें…गिद्धौर-मौरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने टकराईं; पांच लोग गंभीर

ये भी पढ़ें….गिद्धौर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले का भव्य स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

ये भी पढ़ें.…झाझा में CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा, पुलिस छावनी में तब्दील शहर; पटेल की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

ये भी पढ़ें…खैरा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: गुम हुए 6 मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी खुशी

ये भी पढ़ें…80वां स्वतंत्रता दिवस: क्या भारत की आज़ादी अब भी अधूरी है? शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर बड़ा सवाल

ये भी पढ़ें…जमुई में 70 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव के बुजुर्ग पर आरोप; ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

ये भी पढ़ें…जमुई में गिट्टी के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप, गरही में हाइवा से अंग्रेजी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार

आज़ादी के 80 साल: क्या हम सही मायने में आज़ाद हैं?..

ये भी पढ़ें….जमुई में फुटबॉल को लेकर बवाल: प्रधानाध्यापक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो घंटे बंधक बनाने का आरोप

ये भी पढ़ें…जमुई के गिद्धौर में महिला से बेरहमी से मारपीट, चेन छिनने का आरोप; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

ये भी पढ़ें…झाझा CHC में देर रात मंत्री का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा

ये भी पढ़ें…संसद में आखिरी दौर का घमासान: 24 घंटे की बहस पर राहुल गांधी ने कहा- ‘हमें लेक्चर नहीं चाहिए’, FCRA बिल JPC को भेजा गया

ये भी पढ़ें…गिद्धौर पुलिस को देख भागी शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी, 198 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

ये भी पढ़ें….Jamui Dowry Death: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का दावा; पति समेत 9 पर FIR

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *