जमुई जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर टिहिया गांव के पास तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर में 58 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो और फिर सदर अस्पताल, जमुई रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मांगोबंदर से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव निवासी उस्मान अंसारी (58 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उस्मान अंसारी किसी निजी कार्य से मांगोबंदर गए थे। काम समाप्त करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टिहिया गांव के समीप सामने से तेज गति से आ रही एक बुलेट बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

गंभीर हालत में सोनो से जमुई सदर अस्पताल किया गया रेफर

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल उस्मान अंसारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाइक को पकड़ने की चर्चा, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद दुर्घटना में शामिल बुलेट बाइक को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ लिए जाने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों और बाइक चालक की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

उस्मान अंसारी की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। सदर अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

बाइक
पोस्टमार्टम कराया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है।

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े….Monsoon Havoc: देशभर में मॉनसून का कहर, दिल्ली-मुंबई से लेकर गुजरात और हिमाचल तक तबाही, कई की मौत, रेस्क्यू जारी

ये खबर भी पढ़े…Jamui News: 51 साल की बेटी और 50 साल का बेटा, झाझा में जमीन नामांतरण का ऐसा खेल जिसने सिस्टम की पोल खोल दी, सरकारी अफसरों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

ये खबर भी पढ़े…Jamui Police Transfer: जमुई पुलिस में बड़ा फेरबदल, चंद्रदीप थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, 14 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

ये खबर भी पढ़े…Gidhaur News: गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, ड्यूटी खत्म होने का हवाला देकर घायल का इलाज टालने का आरोप

ये खबर भी पढ़े…Jamui News: खैरा की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी, अब झाझा में पुलिस पर हमला; अवैध बालू माफिया के बढ़ते दुस्साहस ने बढ़ाई चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *