जमुई: बिहार के जमुई जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिस फ्लैट में युवक ने महज आठ दिन पहले अपनी दूसरी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह का जश्न मनाया था, उसी फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान जमुई निवासी दीपक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 26 जून की देर रात दीपक की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

पहली पत्नी और दो बच्चों का था परिवार

परिजनों ने बताया कि दीपक की पहली शादी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा मौर्या निवासी काजल कुमारी से हुई थी। इस शादी से उन्हें ढाई साल का एक बेटा और सात महीने की एक बेटी है।

बताया जा रहा है कि बाद में दीपक ने बरहट थाना क्षेत्र की सीमा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। सीमा एक निजी माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में झारखंड के बेंगाबाद में पदस्थापित हैं।

युवक
मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में शोक

खैरा में हुई थी दोनों की मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, सीमा की खैरा में पोस्टिंग के दौरान दीपक और सीमा की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुआ और बाद में दोनों ने विवाह कर लिया।

रिश्तेदारों का कहना है कि दीपक ने अपनी पहली पत्नी से दूसरी शादी की बात नहीं छिपाई थी। वह दोनों पत्नियों और बच्चों के साथ संतुलन बनाकर जीवन व्यतीत कर रहा था।

19 जून को मनाई थी शादी की सालगिरह

बताया जा रहा है कि 19 जून को दीपक ने अपने दोस्त रॉकी सिंह और अन्य परिजनों के साथ उसी फ्लैट में शादी की सालगिरह मनाई थी। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी वायरल हो रहे हैं।

सालगिरह समारोह के बाद दीपक स्वयं अपनी पत्नी सीमा को जमुई रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे, जहां से वह अपनी ड्यूटी पर लौट गई थीं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के संबंध में जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं लग रहा है। युवक की मौत बिल्डिंग से गिरने के कारण हुई है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े संदिग्ध मौत के बाद सड़क पर बवाल, फिर अस्पताल के बाहर चली गोली… एक रात में दो घटनाओं से दहला जमुई

ये खबर भी पढ़े…गिद्धौर पैक्स अध्यक्ष पर मारपीट, मोबाइल छीनने और धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा मामला

ये खबर भी पढ़े…राम मंदिर जमीन खरीद मामले में नया मोड़: AAP सांसद संजय सिंह ने SIT को सौंपे 11 अहम दस्तावेज, जांच पर टिकी निगाहें

ये खबर भी पढ़े…जमुई में फायरिंग: सदर अस्पताल गेट पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर

ये खबर भी पढ़े…धोबघट-कोल्हुआ सड़क की बदहाली से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *