गिद्धौर (जमुई): गिद्धौर प्रखंड की कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत धोबघट गांव से यादव टोला होते हुए सिमरिया, गेरुआडीह एवं पूर्वी कोल्हुआ सहित कई गांवों को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है. हालिया बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या गंभीर हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार धोबघट के यादव टोला के समीप सड़क किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है. इसके अलावा सड़क के आसपास हुए अतिक्रमण के कारण घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता है. बारिश होने पर स्थिति और विकट हो जाती है तथा सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगती है.

धोबघट-कोल्हुआ सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, संक्रमण का भी खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है. वहीं जलजमाव के कारण संक्रमण और विभिन्न बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है. वही कई बार दोपहिया वाहन वाले इस कीचड़ में गिरे भी ओर गहरी चोटे भी आई है।

कोल्हुआ
जलजमाव से बढ़ा संक्रमण और दुर्घटना का खतरा

अतिक्रमण से बाधित हो रही जल निकासी

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क के कुछ हिस्सों पर अतिक्रमण होने से जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है. नतीजतन बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और सड़क लगातार क्षतिग्रस्त होती जा रही है. यह सड़क कई गांवों के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन वर्षों से चली आ रही इस समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है.

सड़क पर बांधे जाते हैं मवेशी

ग्रामीणों ने बताया कि यादव टोला के निकट शाम के समय सड़क किनारे मवेशी बांध दिए जाते हैं. इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

सड़क की दुर्दशा को लेकर ग्रामीण विकास सिंह, किसान नेता कुणाल सिंह, रघु सिंह, मनोज मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा, रवि रावत, ईश्वरी रावत, रंजीत रावत, शालिग्राम शाह, शंकर रावता, उपेंद्र रावत, अवध रावत, कपिल रावत, दिनेश ठाकुर, अशोक यादव, जोगी यादव, शंकर यादव,समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवागमन सुचारू बनाने की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान किया जाता है तो न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क की उपयोगिता भी बनी रहेगी.

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े…जमुई में सरकारी जमीन की रजिस्ट्री पर बड़ा सवाल, 2019 में गैरमजरूआ घोषित भूमि 2026 में कैसे बिकी?

ये खबर भी पढ़े…शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता सहारा बुझा

ये खबर भी पढ़े…उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़े…Jamui MGNREGA Scam: AI जांच में खुली पोल, 52 रोजगार सेवकों से मांगा गया जवा

ये खबर भी पढ़े…महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का आक्रोश मार्च, कचहरी चौक पर फूंका पीएम मोदी का पुतला

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *