रेलवे ने एक जुलाई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में गैर-वातानुकूलित श्रेणी का किराया 1 पैसा और सभी वातानुकूलित श्रेणियों का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने 24 जून को प्रस्तावित किराया संशोधन के संकेत दिए थे। हालांकि, ट्रेनों और श्रेणी श्रेणियों के अनुसार किराया तालिका वाला आधिकारिक परिपत्र सोमवार को जारी किया गया।

दैनिक यात्रियों के हित में उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साधारण द्वितीय श्रेणी का किराया 500 किलोमीटर तक नहीं बढ़ाया गया है और इससे अधिक दूरी के लिए टिकट की कीमतों में आधा पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। साधारण स्लीपर क्लास और प्रथम श्रेणी के यात्रियों को भी एक जुलाई से प्रति किलोमीटर आधा पैसा अधिक देना होगा।

इन सभी ट्रेनों पर भी लागू होगा किराया

रेल मंत्रालय के मुताबिक, नया किराया संशोधन राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच और साधारण गैर-उपनगरीय सेवाओं जैसी प्रीमियर व विशेष ट्रेन सेवाओं पर भी ये किराया लागू होगा।

रेलवे

सहायक शुल्कों में कोई भी बदलाव नहीं

वही,रेल मंत्रालय के मुताबिक, संशोधित किए गए किराया एक जुलाई को या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। वही इस तिथि से पहले जारी किए गए टिकट बिना किसी किराया समायोजन के मौजूदा किराये पर वैध रहेंगे। पीआरएस, यूटीएस और मैनुअल टिकटिंग सिस्टम को तदनुसार ही अपडेट किया जा रहा है।

वही,रेल मंत्रालय के अनुसार, सहायक शुल्कों यानी किराया में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। उदाहरण के लिए, आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार व अन्य शुल्क (किराया) अपरिवर्तित रहे हैं। इसी तरह, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू नियमों के अनुसार ही वसूला जाता रहेगा और किराया-राउंडिंग सिद्धांत मौजूदा मानदंडों के अनुसार ही रहेंगे।

रेल किराए में ऐसे होगी वृद्धि

सामान्य गैर वातानुकूलित ट्रेनें
श्रेणी किराया वृद्धि (प्रति किलोमीटर)
द्वितीय श्रेणी सामान्य आधा पैसा (500 किलोमीटर तक कोई भी वृद्धि नहीं)
शयनयान सामान्य आधा पैसा
प्रथम श्रेणी सामान्य आधा पैसा
मेल एक्सप्रेस गैर वातानुकूलित (AC) ट्रेनें
द्वितीय श्रेणी सामान्य एक पैसा
शयनयान सामान्य एक पैसा
प्रथम श्रेणी सामान्य एक पैसा
वातानुकूलित ट्रेनें
एसी चेयर कार 2 पैसा
एसी 3 टीयर/ 3ई 2 पैसा
एसी 2 टीयर 2 पैसा
एसी प्रथम 2 पैसा

Rule Change: 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, घर की रसोई से ट्रेन के सफर और बैंकिंग पर असर,आम जनता की जेब पर सीधा असर

आधार के बिना अब नहीं मिलेगा तत्काल टिकट रेलवे ने नियम में किया बदलाव

रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग का नियम भी एक जुलाई से अब बदल गया है। तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिनका आईआरसीटीसी (IRCTC) खाता आधार से लिंक है। मध्य जुलाई से ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जरूरी होगा, जो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा। रेलवे एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक कोई भी टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *