कांग्रेस के टॉप लीडरशिप ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन के अलावा दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। लेकिन, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने पर किसी भी नेता ने खुलासा नहीं किया।

कांग्रेस ने दिल्ली में बुथ स्तर तक सत्तर पर पार्टी को मजूबत करने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है।

कांग्रेस पार्टी उदयपुर नवसंकल्प शिविर के प्रस्ताव के अनुसार संगठन का विस्तार कर जनता से संवाद करेगी। कांग्रेस के टॉप लीडरशिप नेतृत्व ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ संभावित गठजोड़ के अलावा दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। हालांकि, आप के साथ गठबंधन करने पर किसी भी नेता ने खुलासा नहीं किया।

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, लोकसभा को ध्यान में रखकर दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। दिल्ली कांग्रेस में जान फूंकना हमारी प्राथमिकता है और इसमें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी है। हमने दिल्ली को समृद्ध और सुखी बनाया है, दिल्ली के लोगों के लिए हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

बैठक में राहुल गांधी और खरगे ने प्रदेश के सभी नेताओं से एकजुट रहने का आवाहन किया। दिल्ली में अभी सभी सातों लोकसभा सीटें भाजपा के कब्जे में हैं।
विधेयक पर आम आदमी पार्टी का साथ सैद्धांतिक है, इसे समर्थन नहीं कह सकते : राहुल गांधी

बैठक में राहुल ने पिछले दिनों दिल्ली में पंचर वाले से लेकर आजादपुर मंडी तक के सफ़र मैं साझा किए। गांधी ने कहा दिल्ली सेवा विधेयक परआम आदमी पार्टी का साथ सैद्धांतिक था, उसे किसी प्रकार के समर्थन के रूप में नहीं देखा जा सकता है। इससे लगता है कि कांग्रेस आप से गठबंधन को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती।

अगर कांग्रेस अकेली लड़ेगी तो इंडिया गठबंधन का कोई अर्थ नहीं होगा : आम आदमी पार्टी

कांग्रेस की ओर से दिल्ली में लोकसभा चुनाव में आप से गठबंधन पर पत्ते नहीं खोलने को लेकर इंडिया गठबंधन थोड़ा दरार पड़ता फिर से दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यदि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अकेले लड़ने का मन बना लिया है तो इंडिया गठबंधन का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का नेतृत्व मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने पर फैसला करेगा। कक्कड़ का यह बयान कांग्रेस नेता अलका लांबा के बयान के बाद सामने आया है।

आलाकमान ने सभी सीटों पर तैयारी के लिए कहा : अलका लांबा

इससे पहले अलका लांबा ने दिल्ली को लेकर कांग्रेस के टॉप लीडरशिप नेतृत्व की बैठक के बाद कहा था कि पार्टी आलाकमान ने सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के लिए कहा है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *