एशियन गेम्स 2023 : ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी मैं भारत ने क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है. मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. चूंकि भारतीय टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान से आगे थी, इस कारण उसे गोल्ड मेडल मिला. भारतीय टीम को बारिश की वजह से बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला.
वही भारतीय टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने गोल्ड मेडल मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
बारिश आने से पहले अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे इसके बाद खेल शुरू नही हुआ। भारत के खाते में 27वां गोल्ड मेडल आया है। भारत के कुल मेडल की संख्या 102 हुई।

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 – सेदीकुल्लाह अटल, मोहम्मद शहजाद, नूर अली जदरान, शाहीदुल्लाह, अफसर जजई, करीम जनत, गुलबदीन नईब (कप्तान), शराफुद्दीन अशरफ, काएस एहमद, फरीद अहमद और जाहिर खान।
भारत की प्लेइंग 11 – रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।
