नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक 5 मंजिला पुरानी इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। और कुछ ही सेकंड में पूरी बिल्डिंग मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। वही इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान 12 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

वही, हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। वहां के स्थानीय लोग भी राहत और बचाव अभियान में जुट गए और हथौड़ों की मदद से मलबा हटाने की कोशिश करते नजर आए। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गई हैं।

मलबे में दबे युवक ने बनाया वीडियो, कहा- मुझे बचा लो

हादसे के बाद एक बेहद परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। मलबे में दबे एक युवक ने खुद अपना वीडियो बनाकर लोगों से रेस्क्यू करने की अपील की।

घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने AVN News के रिपोर्टर सूरज विश्कर्मा को बताया कि मलबे में दबा युवक उसका दोस्त है। उसके मुताबिक, वह बार-बार फोन कर रहा है और कह रहा है कि “मुझे बचा लो।” इस सूचना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में बेचैनी और बढ़ गई।

सत्य निकेतन
दिल्ली के सत्य निकेतन में मलवे से लोगों को निकालते हुए

बेसमेंट में जमा था पानी, खुदाई की भी सामने आई बात

स्थानीय लोगों और सूत्रों के मुताबिक, हादसे से पहले इमारत के बेसमेंट में पानी जमा था। चश्मदीदों का दावा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में खुदाई का काम भी चल रहा था।

हालांकि, इमारत गिरने की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुरानी इमारत की संरचनात्मक स्थिति, बेसमेंट में पानी और खुदाई जैसे सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

40-50 साल पुरानी थी इमारत, हॉस्टल में रहते थे छात्र

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई इमारत करीब 40 से 50 साल पुरानी थी। इसमें हॉस्टल संचालित हो रहा था और बड़ी संख्या में छात्र वहां रहते थे।

हादसे में मरने वालों में एक छात्र और एक मजदूर के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

इमारत मालिक के खिलाफ केस दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में इमारत की स्थिति, निर्माण और बेसमेंट में चल रहे कथित काम समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

दोपहर 1:30 बजे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि हादसा रविवार को करीब दोपहर 1:30 बजे हुआ। अचानक इमारत गिरने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव टीमों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

पास की दूसरी इमारत को लेकर भी चिंता

हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास की इमारतों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलबे के बगल में मौजूद एक अन्य इमारत भी गिरने की स्थिति में बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

ऐसे में राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ आसपास की इमारतों की सुरक्षा भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

सत्य निकेतन में बड़ी संख्या में रहते हैं छात्र

दक्षिण दिल्ली का सत्य निकेतन इलाका दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित प्रमुख छात्र इलाकों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में छात्र PG और हॉस्टल में रहते हैं।

इलाके के आसपास वेंकटेश्वर कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज और मैत्रेयी कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान हैं। इसी वजह से यहां पूरे दिन छात्रों की आवाजाही रहती है।

हालांकि, सत्य निकेतन में कुल कितने छात्र PG और हॉस्टल में रहते हैं, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं

दिल्ली में जर्जर और कमजोर इमारतों को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 से 2025 के बीच दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में 98 लोगों की मौत हुई।

सत्य निकेतन की घटना ने एक बार फिर राजधानी में पुरानी इमारतों की सुरक्षा, अवैध निर्माण, बेसमेंट में होने वाले काम और भवनों की नियमित जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बड़ा सवाल: हादसे से पहले क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

सत्य निकेतन जैसे छात्र बहुल इलाके में पुरानी इमारतों में हॉस्टल और PG संचालित होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। अब सवाल यह है कि यदि इमारत 40-50 साल पुरानी थी और बेसमेंट में खुदाई या अन्य निर्माण कार्य चल रहा था, तो क्या संबंधित विभागों की ओर से इसकी जांच की गई थी?

फिलहाल हादसे की सही वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। लेकिन इस घटना ने दिल्ली में पुराने भवनों की सुरक्षा और छात्र आवासों की निगरानी को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस छेड़ दी है।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

AVN NEWS | आपकी खबर, आपकी आवाज
www.avnnews.in

Written & Edit by : Chandan Patel

सत्य निकेतन
ख़बर वही, जो है सही, आपकी खबर, आपकी आवाज

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 बहुमंजिला इमारत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका; 4 रेस्क्यू

जमुई में ऑटो पर जड़ से उखड़कर गिरा विशाल आम का पेड़, 75 मिनट तक फंसा रहा चालक; 3 JCB भी नहीं हिला सकीं पेड़ की जड़ें

भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, फिर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की जरूरत क्यों?

जमुई में 7 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हुलिया बदलकर भागने की कोशिश भी नाकाम

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, बोले- ‘Gen-Z ही लिखेगा भारत की नई कहानी’, 100 साल के जश्न में दिया बड़ा संदेश

Swatantra Bhardwaj Controversy: स्वतंत्र भारद्वाज पर SC/ST एक्ट, गिरफ्तारी के बाद बढ़ी मुश्किलें; जानिए क्या है कानून और कितनी हो सकती है सजा

झाझा में IOCL की तेल पाइपलाइन में सेंधमारी, क्रूड ऑयल चोरी की कोशिश

शिक्षक दिवस 2026: गुरु से Google तक बदल गई शिक्षा की दुनिया, लेकिन शिक्षक का महत्व आज भी वही

द्वारपहड़ी मॉडल थाना भवन का भव्य उद्घाटन, मंत्री दामोदर रावत ने किया लोकार्पण; आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ थाना

जंतर-मंतर की 23 जून की घटना को लेकर करीब डेढ़ महीने बाद CJP का सड़क पर उतरना

जमुई में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, पुराने मामलों के निपटारे का सुनहरा मौका; 90 दिन से पुराने चालान भी होंगे निपटाए

जन्माष्टमी 2026: आधी रात को ही क्यों जन्मे श्रीकृष्ण? जेल में जन्मे उस बालक की कहानी, जिससे कांपता था कंस

जमुई में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही! सुबह 8 बजे खुलना है अस्पताल, 10 बजे के बाद पहुंचते हैं डॉक्टर-कर्मी, मरीज करते हैं घंटों इंतजार

गिद्धौर स्टेशन के पास रेल ट्रैक किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

जमुई सदर अस्पताल में बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, गंदे पानी के बीच मरीजों की आवाजाही; प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

नेपाल की बाढ़ और झारखंड की बारिश का असर: गया का भगहर गांव बना टापू, 2 हजार लोग पानी में कैद; पुल के इंतजार में हर साल डूबती जिंदगी

गिद्धौर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, लाल सलवार-सूट में थी मृतका; पहचान में जुटी पुलिस

जमुई में महिला के बैंक खाते से 3 करोड़ के लेनदेन का खुलासा, सरकारी पैसे का झांसा देकर खुलवाया था खाता; ATM भी दूसरे के कब्जे में

गिद्धौर के कोल्हुआ में 2 करोड़ की पंचायत सरकार भवन पर सवाल: दीवारों में दर्जनों दरारें, पुट्टी से छिपाने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: CJP आंदोलन से जुड़ी FIR रद्द, 5 सितंबर का मार्च वापस; छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने का निर्देश

Jharkhand News: डुमरी विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ का कहर, एक घर से बच्चे समेत 24 शव बरामद; 955 मौतें, 4,471 लोग अब भी लापता

सोहजना-ढेंकडीह नदी में उफान से कई गांवों का संपर्क टूटा, बच्चों की पढ़ाई पर संकट; पुलिया की मांग तेज

जमुई में किऊल नदी में डूबे मजदूर का 14 घंटे बाद मिला शव, छह दिन पहले ही घर में गूंजी थी बेटी की किलकारी

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *