गिद्धौर : पतसंडा पंचायत बुधवार को भक्ति और आध्यात्म के रंग में रंगा नजर आया। एक दिवसीय शिव परिचर्चा में भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में शामिल शिव गुरु बहनों ने श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि शिव ही सृष्टि की शक्ति हैं और उनकी शरण में ही समस्त जगत का कल्याण संभव है।

कार्यक्रम का आयोजन पंचायत निवासी दिवाकर सिंह एवं सुनीता सिंह की देखरेख में श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में शिव गुरु बहनें और श्रद्धालु शामिल हुए।

गुरु बहनों ने दिया आध्यात्मिक संदेश

शिव परिचर्चा के दौरान गुरु बहनों ने भगवान शिव को अपना गुरु मानते हुए उनके बताए धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गुरु बहन सीता देवी ने शिव भजनों और प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को शिव गुरु के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया।

उन्होंने लोगों से भगवान शिव के प्रति पूर्ण समर्पण और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि शिव के आदर्शों को अपने आचरण में उतारना ही वास्तविक आध्यात्मिक जीवन है।

पतसंडा
शिव चर्चा में भाग लेते श्रद्धालु एवं चर्चा करतीं गुरु बहन सीता देवी

शिव में निहित है संसार की शक्ति : गीता देवी

गुरु बहन गीता देवी ने कहा कि शिव में संसार की सारी शक्तियां निहित हैं। शिव की शरण में जाने से ही मनुष्य को सही दिशा और जीवन में शांति प्राप्त हो सकती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से शिव भाव को अपने जीवन में जागृत करने और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की अपील की।

वहीं कंचन सिंह, पायल सिंह, सुनीता सिंह, सुलोचना देवी, प्रमिला देवी, बबिता देवी और आशा देवी सहित अन्य गुरु बहनों ने कहा कि शिव जगत के गुरु हैं और हम सभी उनके शिष्य हैं। मनुष्य को याचक बनकर शिव से दया और क्षमा मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिव की भक्ति और उनके प्रति समर्पण से व्यक्ति के साथ-साथ पूरे समाज के कल्याण की भावना मजबूत होती है।

शिव शिष्य परिवार के विस्तार का संदेश

परिचर्चा के दौरान वक्ताओं ने श्रद्धालुओं को शिव की शरण में जाने, शिव भाव जगाने और शिव शिष्य परिवार का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। गुरु बहनों ने कहा कि आध्यात्मिक विचारों और सदाचार को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पतसंडा

कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीत, शिव चर्चा और आध्यात्मिक विचारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच बार-बार “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। शिव परिचर्चा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव का स्मरण किया और धर्म एवं अध्यात्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Written & Edit by : Chandan Patel

Reported by: Vikki Kumar 

पतसंडा
ख़बर वही, जो है सही

ये भी पढ़ें…जनगणना 2027 में जाति, धर्म और माता-पिता की जानकारी पर कांग्रेस के सवाल, जयराम रमेश ने उठाया बड़ा मुद्दा

ये भी पढ़ें….गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ये भी पढ़ें..गिद्धौर के अलखपुरा गांव में खेत पटवन के विवाद में महिला की पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें….कुमरडीह में शराब तस्करी पर गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर महुआ शराब बरामद

ये भी पढ़ें…भिंड में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल

ये भी पढ़ें…गिद्धौर के केतरु नवादा में मां बिहुला विषहरी की पूजा शुरू, आस्था में डूबे सैकड़ों श्रद्धालु

ये भी पढ़ें….सावन की तीसरी सोमवारी पर गिद्धौर हुआ शिवमय, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

ये भी पढ़ें…लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी घटना: छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल; बैरिकेडिंग टूटने से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें…गिद्धौर-मौरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने टकराईं; पांच लोग गंभीर

ये भी पढ़ें….गिद्धौर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले का भव्य स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

ये भी पढ़ें.…झाझा में CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा, पुलिस छावनी में तब्दील शहर; पटेल की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

ये भी पढ़ें…खैरा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: गुम हुए 6 मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी खुशी

ये भी पढ़ें…80वां स्वतंत्रता दिवस: क्या भारत की आज़ादी अब भी अधूरी है? शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर बड़ा सवाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *