खैरमा नदी घाट पर बालू माफियाओं के हमले के बाद पुलिस हुई सख्त

जमुई टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा नदी घाट पर बालू माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने अब अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। घटना को लेकर टाउन थाना में प्राथमिकी यानी FIR दर्ज की गई है और नामजद सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिसकर्मी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार, बुधवार को गश्ती दल में शामिल एक पुलिसकर्मी के बयान के आधार पर टाउन थाना में मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी में दौलतपुर निवासी शंकर यादव और अर्जुन तांती के साथ-साथ दीघोय निवासी नीरज रावत को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा घटना में शामिल 10 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

बालू माफियाओं के खिलाफ जमुई पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध बालू खनन और इससे जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। खैरमा नदी घाट पर पुलिस टीम पर हमला कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की गंभीर घटना है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।

एसडीपीओ ने कहा- जल्द होगी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी

जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया है कि मामले में नामजद समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वही पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बालू
फाइल फोटो: जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन

अवैध बालू खनन पर प्रशासन की नजर

जमुई जिले में अवैध बालू खनन को रोकने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। वही अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को बिलकुल बख्शा नहीं जाएगा। अभी मामले की जांच जारी है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

खैरमा नदी घाट पर पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद जमुई पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े..सोनो-चकाई मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

गिद्धौर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था! गंभीर मरीज तड़पती रही, डॉक्टर गायब, ऑक्सीजन लगाने वाला तक नहीं मिला, ये खबर भी पढ़े…

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *