गिद्धौर के गंगरा गांव में आयोजित आमसभा में लिए गए कई अहम फैसले
गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव स्थित बाबा कोकिलचन्द धाम के संचालन और मंदिर निर्माण कार्य को लेकर आयोजित आमसभा में ग्रामीणों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। ग्राम पंचायत राज गंगरा के मुखिया प्रतिनिधि कल्याण सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुद्धिजीवी और युवाओं ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व में गठित बाबा कोकिलचन्द ट्रस्ट, कार्यकारिणी समिति, मार्गदर्शन मंडल और अन्य सभी पुराने समूहों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि धाम से जुड़े कार्यों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
पुराने सोशल मीडिया ग्रुप और बैंक खाते होंगे बंद
आमसभा में यह भी निर्णय लिया गया कि बाबा कोकिलचन्द धाम एवं बाबा कोकिलचन्द विचार मंच के नाम से संचालित पुराने व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक ग्रुप और अन्य सोशल मीडिया समूह अब निष्क्रिय माने जाएंगे। भविष्य में इन समूहों के उपयोग की स्थिति में संबंधित एडमिन स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इसके अलावा बाबा के नाम से संचालित पुराने बैंक खातों को बंद करने का भी निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि आगे की सभी वित्तीय गतिविधियां नए संयुक्त बैंक खाते के माध्यम से संचालित की जाएंगी।
मंदिर निर्माण कार्य के लिए युवाओं की विशेष टीम गठित
बैठक में मंदिर निर्माण कार्य को गति देने के लिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके तहत एक विशेष अस्थायी युवा समूह गठित करने पर सहमति बनी, जो ग्रामीणों के सहयोग से निर्माण कार्य हेतु राशि संग्रह करेगा।
साथ ही धाम से संबंधित गतिविधियों के संचालन के लिए नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया। नए संयुक्त बैंक खाते के संचालन हेतु कल्याण सिंह एवं निरंजन कुमार सिंह उर्फ फोटन जी को अधिकृत किया गया।
दानपेटी खोलकर सार्वजनिक रूप से की गई राशि की घोषणा
सभा के दौरान मंदिर की दानपेटी को सार्वजनिक रूप से खोला गया। दानपेटी से कुल 13 हजार 941 रुपये की राशि प्राप्त हुई। ग्रामीणों ने इसे पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है और इस प्रक्रिया की सराहना भी की है।
ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर जताई सहमति
सभा के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने लिए गए सभी निर्णयों पर सहमति जताते हुए हस्ताक्षर भी किए है। बैठक में शैलेन्द्र इमार, नीरज सिंह, नंद किशोर सिंह, वीरेंद्र पांडेय, चुनचुन कुमार, गुंजन कुमार सिंह, लाटो सिंह, धीरज कुमार, सोनू कुमार, अरविंद कुमार, आशीष कुमार पांडेय, उपेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, संतोष कुमार रजक और मनोज कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Jamui Weather Update: जमुई में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, ये खबर भी पढ़े …
अलग-अलग ₹2000? जानें पूरा नियम, ये ख़बर भी पढ़े लिंक पर क्लिक कर के…
आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..
Ground Reporte by: Bikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel.
