Delhi Doctor Strike : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में कई राज्यों में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं अब सभी प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर भी इसमें शामिल होंगे।

भारतीय चिकित्सा संघ (Indian Medical Association), दिल्ली चिकित्सा संघों (DMA), सभी स्वास्थ्य सेवा संगठनों और निजी डॉक्टरों ने 16 अगस्त 2024 को शाम छह बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेप-हत्याकांड को लेकर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की बैठक को लेकर डीएमए अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक घटना है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन पीड़िता और उसके परिवार के साथ है। आज शाम 5 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा…17 अगस्त को सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए हड़ताल का आह्वान किया गया है। और वही हड़ताल के अगले चरण में आपातकालीन सेवाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पूरे देश में प्रदर्शन

एसोसिएशन ने कहा कि यह केवल एक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि न्याय और सुरक्षा के लिए एक आवश्यक स्टैंड है। आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके बिना हम सार्थक बदलाव के लिए यह आवश्यक गति को खोने का जोखिम उठाते हैं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (Federation of Resident Doctors Association) ने 16 अगस्त को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का ऐलान को वापस ले लिया है।

कोलकाता

इस मार्च के लिए आईएम (भारतीय चिकित्सा संघ) सहित सभी सहयोगियों को बुलाया गया है। आईएमए मुख्यालय शनिवार 17 अगस्त को सुबह छह बजे से सरकारी सहित सभी सेवाओं की हड़ताल में शामिल होगा। निजी और कॉर्पोरेट अस्पताल बंद हो जाएंगे। डॉक्टर की हड़ताल में अब प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर भी शामिल होंगे।

एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) और सफरजंग में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ आज सफदरजंग अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कैंडल मार्च भी निकाला गया। इसके अलावा दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी घटना के विरोध में डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से कैंडल मार्च निकाला।

डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से आज रात आठ बजे आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। बैठक डीएमए हॉल, दरिया गंज में बुलाई जा रही है। सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन को संयुक्त रणनीति एजेंडा तैयार करने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के संबंध में डीएमए द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में निर्णय लेना। डॉ. आलोक भंडारी, डॉ. प्रकाश लालचंदानी, डॉ. गिरीश त्यागी, डॉ. सतीश लांबा बैठक में शामिल होंगे।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *