AVN News Desk,Floor Test Live: झारखंड की चंपई सोरेन की फ्लोर टेस्ट से पहले किसी भी टूट-फूट से बचने के लिए सत्ताधारी गठबंधन ने अपने विधायकों को हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया था। रविवार को इन विधायकों को रांची में वापसी हो चुकी है। झारखंड की चंपई सोरेन सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है। बहुमत परीक्षण के सिए झारखंड विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसकी राज्यपाल के अभिभाषण से शुरुआत होगी। सत्ताधारी गठबंधन के विधायक रविवार शाम हैदराबाद से रांची लौट चुके हैं।
झारखंड को अपमानित होना पड़े: प्रतुल साह देव
विश्वास प्रस्ताव पर झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल साह देव ने कहा है कि विश्वास प्रस्ताव का जो भी नतीजा रहे, लेकिन एक बात साफ है कि झारखंड हार चुका है। जिस तरह से झारखंड को देश और दुनिया के सामने अपमानित होना पड़ा है, वह हैरान करने वाला है। एक मुख्य्मंत्री 40 घंटे से ज्यादा समय तक लापता रहा और राज्य के शीर्ष अधिकारियों का भी उनसे कोई संपर्क नहीं था। राज्य की जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया था। सीएम पर 70 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और उनके इस्तीफे के बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार भी किया गया है।
झारखंड विधानसभा में क्या है सीटों का गणित?
झामुमो और कांग्रेस ने फ्लोर टेस्ट के लिए व्हिप जारी किया है। 81 सीटों वाले सदन में एक सीट अभी खाली है। सदन में बहुमत साबित करने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए। झामुमो का दावा है कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। वहीं भाजपा सहयोगियों के पास अभी 32 विधायक हैं।
जेएमएम विधायक रामदास सोरेन अस्पताल में है भर्ती
सत्ताधारी जेएमएम विधायक रामदास सोरेन विश्वास मत में भाग नहीं लेंगे। जेएमएम नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार रामदास सोरेन अस्वस्थ हैं और गुर्दे की समस्या से जूझ रहे हैं। वे दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल में भर्ती हैं।
जेएमएम विधायक चमरा लिंडा को लेकर भी सस्पेंस है बरकरार
जेएमएम के एक विधायक रामदास सोरेन बीमार हैं, वहीं जेएमएम के दूसरे विधायक चमरा लिंडा को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। बिशुनपुर के जेएमएम विधायक चमरा लिंडा सत्ताधारी दल की पिछले दिनों हुई किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा वे हैदराबाद भी नहीं गए।
भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो भी नहीं पहुंचेंगे
भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो भी विश्वास मत में भाग लेने के लिए विधानसभा तक नहीं पहुंच पाएंगे। इंद्रजीत महतो पिछले तीन वर्षों से बीमार है और हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वे 3 वर्षां से रांची तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस बार भी वे विशेष सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे।
सत्तापक्ष में अभी 48 और विपक्षी खेमे में 29 विधायक हैं
82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में एक सीट रिक्त है। पिछले दिनों जेएमएम के विधायक सरफराज अहमद ने त्यागपत्र दे दिया था। बहुमत के लिए 41 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। लेकिन सत्तापक्ष को 48 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसमें जेएमएम के 29, कांग्रेस के 16, आरजेडी के 1, झाविमो के 1 और सीपीआई एमएल के 1 विधायक भी शामिल हैं। वहीं विपक्षी खेमे में भाजपा के 25, झाविमो के 1 और आजसू पार्टी के दो विधायक शामिल हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय विधायक सरयू राय और अमित यादव को भी विपक्षी खेमे में ही माना जा रहा हैं। एनसीपी के कमलेश सिंह ने भी पिछले दिनों जेएमएम सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इस तरह से विपक्षी खेमे में अभी 32 विधायक साथ आ सकते हैं।
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन विश्वास मत में शामिल होंगे
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विशेष सत्र के विश्वासमत में शामिल होंगे। अदालत ने उन्हें विश्वासमत के दौरान सदन में शामिल होने की अनुमति दी है। न्यायालय की ओर से निर्देश है कि वे मीडिया से बातचीत बिलकुल नहीं करेंगे। जबकि विधानसभा में हेमंत सोरेन अगली कतार में बैठेंगे।

