गिद्धौर/जमुई: गिद्धौर प्रखंड में सेवा पंचायत के अंतर्गत पड़नेवाले केतरु नवादा गांव में मंगलवार को पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार केतरु नवादा ग्राम निवासी प्रभु राम का गांव के ही पड़ोसी से किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया जो एक भयंकर मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में केतरु नवादा गांव निवासी प्रभु राम एवं उनके पुत्र छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा ग्रामीणों के मदद से मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए प्रभु राम एवं उनके पुत्र छोटू कुमार का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजिमा निशात के दिशा निर्देश पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है।

गिद्धौर

घटना के बारे में पीड़ित प्रभु राम ने गांव के ही रॉकेट कुमार पिता राजू यादव, राजू यादव पिता ढोतल यादव, मुन्ना यादव, सचिन कुमार आदि लोगों पर घर में घुसकर लाठी डंडे एवं धार दार हथियार से बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाया है। वहीं घटना में पत्नी मंजू देवी के साथ भी अभद्र व्यवहार करने की भी बात परिजनों द्वारा बताई गया है।

गिद्धौर पुलिस को मामले की सारी जानकारी लिखित में दिया गया

इधर घटना को लेकर पीड़ित द्वारा इसकी सूचना गिद्धौर पुलिस को मामले में समुचित कार्रवाई को लेकर लिखित में आवेदन दी गई है।

संवाददाता बिक्की कुमार की रिर्पोट गिद्धौर जमुई :-

गिद्धौर

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *