छोटी उम्र में बहक रहे कदम… प्रेम के चक्कर में अपना जीवन बर्बाद कर रही नाबालिग लड़कियां, पानीपत में गर्भवती हुईं 7 नाबालिग..
हरियाणा में नाबालिग लड़कियों का प्रेम जाल में फंसकर घर से भागने का मामला सामने आया है। कम उम्र में घर बसाने की सोच रखने वाली ये नाबालिग सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर गलत फैसले ले रही हैं। पिछले दो महीनों में ऐसी सात घटनाएं हुई हैं जिनमें 13 से 15 साल की नाबालिग लड़किया गर्भवती हो गई हैं।
प्रेम जाल में फंस जीवन भर का गम झेल रही ये नाबालिग लड़किया
Panipat News : पढ़ने-लिखने व खेलने की उम्र में नाबालिग लड़कियों के कदम बहक रहे हैं। कच्ची उम्र में ही लड़कियों में घर बसाने की सोच विकसित हो रही है। इस आयु में परिवार व अपना अच्छा बुरा सोचने की क्षमता विकसित नहीं हो पाती। वह प्रेम जाल में फंसकर अपने प्रेमियों के लिए घर छोड़ रही हैं। इसके बाद उन्हें ऐसा दर्द मिलता है, जो ताउम्र इनके जहन में रहता और अंदर ही अंदर इन्हें कचोटता रहता है।
माता-पिता भी समाज की नजरों में खुद को गिरा समझते हैं
इन बच्चियों के माता – पिता को उम्र भर लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं। अधिकतर घटनाओं में तो माता-पिता को अपना गांव या कॉलोनी तक छोड़नी पड़ जाती है। पिछले दो महीने में ऐसी सात घटनाएं हुई हैं, जब ये नाबालिग लड़किया महज 13-15 साल की आयु में ही गर्भवती हो गई। इनको पुलिस ने आरोपित के पास से बरामद किया। इस घटनाओं के आरोपित अधिकतर अब सलाखों के पीछे हैं।
अब यह नाबालिग लड़किया प्रेम जाल में फंसकर घर छोड़ने पर पछता रहीं हैं। एक नाबालिग ने तो बच्चे को भी जन्म दे दिया। वह आज रोहतक पीजीआई में मौत से लड़ रही है। उसका बच्चा जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल है।
यह भी पढ़े : टीनएज लड़कियों की साइकोलॉजी क्या कहती है और इसे कैसे समझें?
नाबालिग बेटियों पर ध्यान नहीं देना, इसका बड़ा कारण
इन सभी सात केस के अध्ययन में एक बात कॉमन मिली है कि यह इन सभी नाबालिग के माता-पिता घर चलाने के लिए फैक्ट्ररी में काम करते हैं। दिन में ये नाबालिग बेटियां घर पर अकेली रहती हैं। माता-पिता भी काम के साथ-साथ अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते। बेटियों व मां के बीच दोस्ताना व्यवहार नहीं हो पाता। यह नाबालिग अच्छा जीवन जीने के लिए किसी की बातों में आ जाती हैं और उसे अपना प्रेम समझकर घर को छोड़ने का फैसला तक कर लेती हैं और आगे चल कर इन नाबालिग को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
इन सभी मामले में, सोशल मीडिया एक बड़ा कारण है
महिला व बाल कल्याण के लिए काम करने वाली नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्षा सविता आर्या ने बताया कि नाबालिग के गर्भवती होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक नाबालिग ने तो हाल में बच्चे को जन्म भी दिया है। ऐसी घटनाओं का बड़ा कारण सोशल मीडिया मिला है। नाबालिग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेट होते हैं, जिनका नाबालिग पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
इंस्टाग्राम व फेसबुक के माध्यम से ये नाबालिग लड़किया लड़कों के संपर्क में आती हैं और ये लड़किया झूठे सपने बुनने लगती हैं, उनको समाज की पूर्ण समझ नहीं होती। ऐसी घटनाओं से नाबालिग लड़कियों का ही नहीं लड़कों का जीवन भी बर्बाद होता है। उन्हें जेल काटनी पड़ती है। इसलिए माता- पिता को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए।

कम उम्र में गर्भवती होना, जानलेवा है
गायनोकोलोजिस्ट डॉ. बंसल जी का कहाना है कि इतनी कम उम्र में गर्भवती होना जानलेवा है। डिलीवरी के दौरान खून की कमी हो सकती है। इंफेक्शन होने की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ जाती है। बीपी बहुत ज्यादा लो हो सकता है। इतनी कम उम्र में तो आर्गेन भी डेवलेप नहीं होते। यह जानलेवा साबित हो सकता है। हाल में एक 14 साल की बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया था। वह इंफेक्शन से जूझ रही है। उसकी हालत बहुत गंभीर है।
यह भी पढ़े : पतियों की हत्या की हर घटना ‘ट्रेंड’ क्यों बन जाती है? – एकतरफा विचारो की पड़ताल
पिछले दो माह में हुई घटनाएं
- 26 जुलाई को पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत 16 साल की नाबालिग अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चले गई थी। उसके माता- पिता ने उसकी कहीं और शादी कर दी। अब वह तीन माह की गर्भवती है।
- 24 जुलाई चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमी के साथ गई 15 साल की नाबालिग लड़की अब तीन माह की गर्भवती हो गई।
- 21 जुलाई 16 साल की नाबालिग लड़की अपनी प्रेमी के साथ गई, अब वह दो माह की गर्भवती है।
- 15 जून को बाबरपुर निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। वह प्रेमी के साथ एक साल से लिवइन में रह रही थी।
- पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत 11 माह पहले एक नाबालिग लड़की के साथ उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। अब इस नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया।
- 14 जून को एक घटना पुराना औद्योगिक क्षेत्र से सामने आई। अपने चचेरे भाई प्रेमी से 15 साल की नाबालिग गर्भवती हो गई थी।
- 4 जून को एक घटना सामने आई किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चले गई, अब 16 वर्षीय नाबालिग लड़की तीन माह की गर्भवती हो गई।
Note:
Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह आर्टिकल प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! “छोटी उम्र में बहक रहे कदम… प्रेम के चक्कर में अपना जीवन बर्बाद कर रही नाबालिग लड़कियां, पानीपत में गर्भवती हुईं 7 नाबालिग.. !” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को तकनीक पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!
