International Yoga Day 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं। बता दें कि बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला: प्रधानमंत्री मोदी

ऋषिकेश और काशी से लेकर केरल तक हम देश में योग को पर्यटन के नए ट्रेंड को उभरते हुए देख सकते हैं। योग सीखने के लिए दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। साथ ही कहा कि पिछले वर्ष मुझे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, यूएसए में योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का अवसर मिला था। इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया। भारत में आयुष विभाग ने योग करने वालों के लिए योग प्रमाणन बोर्ड का गठन किया है।

श्रीनगर में प्रधानमंत्री मोदी ने किया योगाभ्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योगाभ्यास किया।

पीएम मोदी बोले- फ्रांस की 101 साल की महिला योग टीचर को दिया गया पद्मश्री पुरस्कार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इसी साल भारत में फ्रांंस की 101 साल की महिला योग टीचर को पद्मश्री अवार्ड दिया गया है। वह कभी भी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने योग प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन को समर्पित कर दिया है।

योग के प्रति आकर्षण बढ़ा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर तेज़ी से बढ़ रही है, योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग करते हुए 

पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों को योग दिवस की बधाई दी

पीएम मोदी ने कश्मीर की धरती से दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दस साल पहले, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया था, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है। योग की यात्रा अनवरत जारी है। योग के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है। दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग पर अब खूब रिसर्च हो रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला है।

प्रधानमंत्री

बारिश के चलते बदला कार्यक्रम स्थल

बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी के हाल में कार्यक्रम शुरू किया गया है। एसकेआईआईसी के हॉल में कुछ लोगों के साथ ही यहां योग किया जाएगा। पहले यहां सात हजारों लोगों के साथ डल झील के किनारे खुला आसामान में योग किया जाना था। लेकिन अब कार्यक्रम हॉल में किया जा रहा है।

एलओसी से सटा कुपवाड़ा जिला भी योग के लिए तैयार

वही उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भी पूरे जोर-शोर के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। छाए बादलों के बीच लोग यहां अपने-अपने स्थान पर डट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जुड़ने के लिए कुपवाड़ा और कुलगाम सहित सभी घाटी के जिलों के मंच तैयार हैं। पीएम नरेंद्र मोदी श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व करेंगे।

कठुआ में शुरू होने वाला है कार्यक्रम

जिला कठुआ के खेल मैदान में योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी ने अपना-अपना स्थान ग्रहण कर लिया है। कुछ ही देर में कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है।

वार्म अप बारिश के चलते हो सकती है कुछ देर

जम्मू के योग आश्रम में भी योग दिवस के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। वार्म अप किया जा रहा है। लेकिन श्रीनगर में हो रही बारिश के चलते कार्यक्रम में हल्की देरी हो सकती है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *