Cricket World Cup : क्रिकेट दुनिया में एक ऐसा उत्सव है जो सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेलों में से एक है। इस बार T20 World Cup 2024 का आयोजन यूएस और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में हो रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 01 जून से हो रही है, जिसका हम सभी क्रिकेट फैंस इंतजार कर रहे है। इस लेख के माध्यम से हम T20 वर्ल्ड कप से जुड़ी कुछ रोचक बातें जानेंगे।
T20 World Cup Facts in Hindi
T20 World Cup में सबसे तेज 50 :

युवराज सिंह अब भी इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज 50 बनाने का रिकॉर्ड उनके पास है जिसमे उनके एक ओवर में 6 छक्के का रिकॉर्ड भी शामिल है।
T20 World Cup में एक संस्करण में ज्यादा रन : पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2014 के संस्करण में 6 मैचों में 319 रन बनाए।
ये भी पढ़े : IPL Facts in hindi
T20 World Cup में धोनी की विकेट कीपर :
विकेटकीपर के रूप में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड है कि उन्होंने सबसे अधिक 32 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।
T20 World Cup में किसकी ज्यादा जीत : वेस्टइंडीज टीम ने दो बार (2012 और 2016) टी20 विश्व कप जीता है, जिसमें उन्हें सफलता मिली है।
T20 World Cup में सबसे ज्यादा कैच : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड है कि उन्होंने सबसे ज्यादा 23 कैच लपकाए हैं।
T20 World Cup में सबसे ज्यादा शतक :
टी20 विश्व कप में सिर्फ क्रिस गेल के नाम दो शतक हैं। उन्होंने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों बार ये कीर्तिमान अपने नाम किया की।
T20 World Cup में सबसे ज्यादा विकेट : ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए सर्वाधिक 26 विकेट लिए हैं, जो उनके शानदार खेल का प्रमाण है।
T20 World Cup में मेजबान की जीत : कोई भी मेजबान देश ने अब तक टी20 विश्व कप नहीं जीता है, और ना ही किसी मौजूदा चैम्पियन ने।
T20 World Cup में पहला मैच : 2007 में पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे ने पांच विकेट से हराया था, जो एक विशेष और यादगार क्षण था।
T20 World Cup में सबसे ज्यादा टीम स्कोर : श्रीलंका के नाम सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड है, जब वह 2007 में केन्या के खिलाफ खेलते हुए 260 रनों का पर्दा फाड़ा था, जो एक बेहद यादगार प्रदर्शन था।
T20 WorldCup में पहली हैट्रिक :

टी20 विश्व कप में पहली हेट्रिक का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली को जाता है, जिन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रचा था।
ये भी पढ़े : Cricket World Cup के इतिहास की कुछ रोचक तथ्य
T20 WorldCup में सबसे कम टीम स्कोर : टी20 विश्व कप में न्यूनतम स्कोर 39 रन है, जिसे नीदरलैंड ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ प्राप्त किया था, जो एक चौंकाने वाला क्षण था।
T20 WorldCup में एकमात्र बॉल आउट : टी20 विश्व कप में एकमात्र बॉल आउट भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 में हुआ था। इसके बाद से एक ओवर का एलिमिनेटर या सुपर ओवर का महत्वपूर्ण रोल होता आया है।
