AVN News Desk: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने एक और लिस्ट की घोषणा कर दी है. पार्टी ने हरियाणा की गुरुग्राम सीट से फिल्म स्टार और पूर्व सांसद राज बब्बर और हिमाचल के कांगड़ा से आनंद शर्मा को टिकट दिया है.

और इसके अलावा हिमाचल के हमीरपुर से सतपाल रायजादा और महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से भूषण पाटिल को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है.

लोकसभा

इन सीटों पर कब होगा लोकसभा का मतदान?

आप को बता दें कि हरियाणा की गुरुग्राम सीट पर छठे चरण में यानी 25 मई को चुनाव होंगे. वही इसके अलावा हिमाचल की कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर सातवें फेज यानी 1 जून को मतदान होंगे. और वहीं महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट पर पांचवे चरण में यानी 20 मई को वोटिंग होगी.

अमेठी और रायबरेली सीट पर अब भी सस्पेंस बरकरार

इस लिस्ट के साथ उम्मीद जताई जा रही थी कि पार्टी उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित अमेठी और रायबरेली सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर सकती है. लेकिन इस लिस्ट में सिर्फ चार ही नामों का ऐलान किया गया है. अमेठी और रायबरेली पर सस्पेंस बरकरार है. उन सीटों पर स्थानीय नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उतारने की चर्चा चल रही है.

आप को बताते चलें कि गांधी-नेहरू परिवार की यह पारंपरिक मानी जाने वाली इन दो सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने में तीन दिन शेष बाकी हैं. हालांकि चर्चाएं अब भी जस के तस बरकरार हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को इन दो सीटों से ही मैदान में उतारा जाएगा. वहीं मंगलवार को अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और मांग की है कि पार्टी गांधी परिवार के किसी सदस्य को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाए.

वही सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं और पार्टी नेतृत्व द्वारा इस सीट पर अंतिम फैसला लेने के बाद जल्द ही उनकी उम्मीदवारी की घोषणा किए जाने की पूरी संभावना है.

राहुल गांधी ने अभी तक अपनी दूसरी सीट अमेठी पर अपनी उम्मीदवारी तय नहीं की है और नेतृत्व जल्द ही उनके नाम की घोषणा कर सकता है.

उत्तर प्रदेश में राज्य नेतृत्व पहले ही केंद्रीय चुनाव समिति और पार्टी नेतृत्व से राहुल गांधी को अमेठी से और प्रियंका गांधी को रायबरेली से मैदान में उतारने का आग्रह कर चुका है. वही शनिवार को सीईसी की पिछली बैठक के दौरान सीईसी सदस्यों ने भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के विचार का समर्थन किया था.

अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व 2004 से राहुल गांधी ने किया है और वह 2019 तक लगातार तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य रहे, जब वह बीजेपी की स्मृति ईरानी से हार गए थे. राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *