AVN News,Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण (1st Phase) के लिए बुधवार (17 अप्रैल 2024) आज शाम 6 बजे प्रचार-प्रसार थम जाएगा. मतदान (Vote) से 48 घंटे पहले सार्वजनिक सभा, रोड शो और जुलूस के कार्यक्रमों पर रोक लग जायेगी. प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन राहुल गांधी , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह चुनावी रण में जीत के लिए आज पूरी ताकत झोंकेंगे. पहले चरण (1st Phase) में 21 राज्यों में 102 सीटों पर मतदान होगा.

वही 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बंपर बहुमत के साथ जीत हासिल की थी. अब 2024 में NDA (एनडीए) 400 प्लस के नारे के साथ अपने पुराने प्रदर्शन से बेहतर करने कोशिश में है, दूसरी ओर इंडिया गठबंधन भी NDA के विजय रथ को रोकने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन सभी सीटों पर अपने वर्चस्व को बचाएं रखना है, जहां उसने 2019 लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की थी. वहीं, इंडिया (INDIA) गठबंधन अभेद किला में सेंधमारी के प्रयास में दमखम के साथ जुट गई है.

 पहले चरण (1st Phase ) में कहां-कहां वोटिंग

वही देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. और पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. तड़के सुबह छह बजे से मतदान शुरु हो जाएगा. वही पहले चरण की 102 सीटों में सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 39 सीटें हैं, जहां वोटर सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इसके साथ ही राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, उत्तराखंड की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 4, मध्यप्रदेश की 6, छत्तीसगढ़ की 1, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, पश्चिम बंगाल की 3, त्रिपुरा की 1, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्ष्यद्वीप और पुडुचेरी की एक सीट पर मतदान होगा.

लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी करेंगे रोड शो

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रोड शो करेंगी. कांग्रेस पार्टी पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों में से सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. वही इस सीट पर कांग्रेस पार्टी (Congress) उम्मीदवार इमरान मसूद का मुकाबला बीजेपी (BJP) के राघव लखनपाल और बसपा (BSP ) के माजिद अली से है.

लोकसभा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से पहले रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *