AVN News Desk New Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजस्थान में अब दिग्गज नेताओं के दौरे भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में अपनी पहली सभा मंगलवार को करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह सभा दोपहर में जयपुर ग्रामीण के कोटपूतली में होगी। कोटपूतली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 अप्रैल को चूरू में जनसभा होगी। पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में करीब 6 सभाएं कर सकते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सभा जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में करवाने की पीछे इस सीट पर बन रहे जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को माना जा रहा है। इस सीट पर यादव, गुर्जर, जाट और एससी-एसटी वर्ग का बड़ा वोट बैंक है। बीजेपी की तरफ से इस सीट राव राजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। राजेंद्र सिंह तीन बार विधायक भी रहे है। 2023 में विधायक का टिकट नहीं मिलने के बाद भी पार्टी के लिए मजबूती से काम करते रहे थे।

जबकि कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से 35 वर्षीय अनिल चोपड़ा को मैदान में उतारा है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रहे अनिल चोपड़ा की गिनती प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों में होती है। सचिन पायलट उनके नामांकन सभा में भी शामिल हुए थे। जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने यहां से जाट को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर बन रहे जातीय समीकरणों में बीजेपी को फिलहाल चुनौती मिलती दिख रही है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जरिए अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोटपूतली सभा का प्रभाव जयपुर ग्रामीण के अलावा जयपुर शहर, अलवर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं व निकटवर्ती राज्य हरियाणा की सीमावर्ती महेंद्रगढ़-भिवानी और गुरुग्राम लोकसभा सीटों पर भी दिखाई दे सकता हैं।

लोकसभा चुनाव में कोटपूतली के बाद यहां भी सभा करेंगे पीएम मोदी

कोटपूतली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी तैयारियों का जायजा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे मंगलवार दोपहर 2:45 पर कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज में जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:30 पर विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 2:35 पर हेलीकॉप्टर से कोटपूतली के लिए रवाना होंगे। 4 बजे हेलीकॉप्टर से बिजनौर के लिए भी रवाना होंगे।

लोकसभा
पीएम नरेंद्र मोदी

कोटपूतली के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान का दौरा बन रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो 5 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चूरू प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 6 अप्रैल को नागौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होगी, जहां बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के समर्थन में जनसभा करेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे और तीसरे दौरे को लेकर अभी अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *