AVN News Desk, Ujjain Mahakaleshwar Temple: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई है। मंदिर पुजारी सहित 13 लोग झुलस गए हैं। मंदिर में आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की।

मंदिर में उस समय हजारों श्रद्धालु भी मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया है कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया था। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग एक दम से भड़क गई। रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई थी। कुछ लोगों ने अग्नि शामकों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, मनोज, विकास, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग बूरी तरह से झुलस गए।

मंदिर

मजिस्ट्रियल कमेटी करेगी जांच

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोई भी अभी गंभीर नहीं है। सभी स्टेबल हैं। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिए हैं। कमेटी तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट दी सौंपेगी।

पूजन-आरती के दौरान भभकी आग

महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने कहा है कि भस्म आरती के दौरान जब पूजन-आरती चल रही थी, तब आग भभक गई थी। बाबा की कृपा से कोई भी बड़ी घटना नहीं हुई है। महाकाल से प्रार्थना है कि सभी जल्दी ठीक हो जाएं।

हादसे के समय मंदिर में था सीएम का बेटा

हादसे में समय मंदिर में हजारों सार्धालु मौजूद थे, जो बाबा महाकाल के साथ होली खेल रहे थे। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भी हादसे के समय मंदिर में ही मौजूद थे। बाबा महाकाल की कृपा रही है कि आग पर समय रहते ही काबू पा लिया गया है, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

यह सभी हुए घायल

इस हादसे में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, सेवक महेश शर्मा, अंश पुरोहित,
चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, मनोज शर्मा, विकास, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल समेत 13 सेवक और पुजारी झुलस गए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *