AVN News Weather Report: देश की राजधानी दिल्ली समेत सर्द हवाओं ने ठंड और ठिठुरन बढ़ी है अभी इससे निजात मिलने की दो से तीन दिन कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट भी जारी किया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को खूब परेशान करने वाला है। मौसम ठंडा बना रहेगा और सर्द हवाएं लोगों की दुश्वारियां भी खूब बढ़ाएंगी। दिन में बादल छाये रहने से रात का तापमान कुछ हद तक बढ़ सकता है। अनुमान है कि 14 जनवरी तक न्यूनतम तापमान बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।

जफरपुर रहा है सबसे ठंडा इलाका

राजधानी दिल्ली के जाफरपुर इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही है। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.2 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह घना कोहरा भी छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

दिल्ली
दिल्ली जफरपुर में अलाव सुलगाते हुए

राजधानी दिल्ली में पांच साल की सबसे सर्द सुबह

उत्तर भारत में गलन भरी सर्दी का दौर बदस्तुर जारी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो कि बीते पांच साल का सबसे कम तापमान है। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली में आने वाली 200 ट्रेनें छह घंटे तक की देेरी से चल रही है। जबकि 500 से भी ज्यादा उड़ानें प्रभावित रहीं।

दिल्ली
हरियाणा में ठंड से बचते हुए

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में यह शून्य के करीब पहुंच गया है। पंजाब के अमृतसर में पारा 1.4 डिग्री रहा है, जबकि बठिंडा में यह 2 डिग्री दर्ज किया गया है। हरियाणा के नारनौल में सबसे कम 2.2 डिग्री, हिसार में 2.6 डिग्री और झज्जर में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। इन दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्से घने कोहरे की चपेट में भी रहे है। वहीं, राजस्थान के माउंट आबू में शुक्रवार को न्यूनतम पारा माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को यह माइनस तीन डिग्री सेल्सियस था। इसके कारण इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में कई जगह बर्फ की हल्की सी परत भी नजर आई थीं।

दिल्ली
शर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *