नई दिल्ली । कभी प्यार की खूबसूरत यादें, कभी अपनों को खोने का दर्द और कभी परिवार के साथ बिताए अनमोल लम्हे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के ऐसे कई अनछुए पहलुओं को अपनी नई किताब में शब्दों के जरिए बयां किया है। सोमवार को दिल्ली में उनकी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला। सोनिया गांधी के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, जिसे देखकर वह भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि जब राजीव गांधी नहीं रहे, तो वह पूरी तरह टूट गई थीं। ऐसे मुश्किल समय में उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी ने उन्हें संभाला। सोनिया ने कहा कि उस दौर में राहुल और प्रियंका ही उनके माता-पिता बन गए थे।

किताब के विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरलम और कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। हालांकि, सोनिया गांधी की यह किताब 10 नवंबर को ही बाजार में उपलब्ध हो चुकी थी।

सोनिया गांधी
इंडिया ब्लॉक के बड़े बड़े नेता हुए शामिल

राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं सोनिया गांधी

कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी के निधन के बाद वह पूरी तरह टूट गई थीं। उस समय राहुल और प्रियंका ने उन्हें भावनात्मक सहारा दिया।

सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल और प्रियंका ने उन्हें संभाला और उस मुश्किल समय में दोनों उनके माता-पिता की तरह बन गए थे। उनके इस बयान ने कार्यक्रम को भावुक कर दिया।

राजीव गांधी से पहली मुलाकात को बताया जादुई

सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के साथ अपने प्रेम संबंधों को याद करते हुए उसे जादुई बताया। उन्होंने कैम्ब्रिज में पहली मुलाकात, राजीव के भारत लौटने और उनके इटली वापस जाने के दौरान दोनों के बीच हुए अलगाव का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि उस समय दोनों एक-दूसरे को पत्र लिखा करते थे। आज भी उन पत्रों और यादों को वह बेहद प्यार से याद करती हैं। सोनिया के मुताबिक, राजीव गांधी के साथ बिताए वे पल उनके जीवन की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल हैं।

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया, मां कहने में भी हुई थी झिझक

सोनिया गांधी ने अपनी सास और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ शुरुआती रिश्तों को लेकर भी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

उन्होंने बताया कि वह इंदिरा गांधी से बहुत डरती थीं। उन्हें समझ नहीं आता था कि उनके पास कैसे जाएं और उनसे क्या बात करें।

सोनिया ने कहा, “मेरे पति और उनके भाई संजय उन्हें ‘मां’ कहकर बुलाते थे, इसलिए मुझसे भी उम्मीद की जाती थी कि मैं उन्हें मां या मम्मी कहूं। लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहती थी।”

उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए मां सिर्फ एक ही थीं और वह उनकी अपनी इतालवी मां थीं। वह इंदिरा गांधी को अपनी मां नहीं कह सकती थीं। इसलिए वह हमेशा ऐसा तरीका ढूंढती रहती थीं कि उनसे सीधे बात करने के बजाय किसी दूसरे तरीके से अपनी बात कह सकें और उन्हें मां न कहना पड़े।

हालांकि, समय के साथ जब वह इंदिरा गांधी को समझने लगीं और उनके करीब आईं, तो उन्होंने उन्हें मां कहना शुरू कर दिया। लेकिन इसमें काफी समय लगा।

इंदिरा गांधी का सख्त व्यक्तित्व देखकर सहम जाती थीं सोनिया

सोनिया गांधी ने बताया कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली और सख्त था। वह उनका बहुत सम्मान करती थीं, लेकिन उनसे थोड़ा डरती भी थीं।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी इंदिरा गांधी को गुस्सा आ जाता था। ऐसे समय में उन्हें अपने पिता की याद आती थी और वह बिल्कुल सहम जाती थीं।

सोनिया ने बताया कि राजीव गांधी और उनके भाई संजय चुपचाप बैठकर इंतजार करते थे कि कब इंदिरा गांधी का गुस्सा शांत होगा। हालांकि, ऐसा बहुत कम ही होता था।

उन्होंने यह भी बताया कि राहुल और प्रियंका के जन्म के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह बदल गई थीं।

राहुल और प्रियंका के कहने पर लिखी किताब

सोनिया गांधी ने यह भी बताया कि वह हमेशा से अपने मन की भावनाओं और विचारों को खुलकर व्यक्त करने में हिचकिचाती रही हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से अपने अंदर की भावनाओं और चीजों, लोगों और जगहों के बारे में जो महसूस करती हूं, उसे जाहिर करने में बहुत हिचकिचाती रही हूं। इसलिए, मैंने इसे एक तरह से नजरअंदाज कर दिया।”

सोनिया ने बताया कि धीरे-धीरे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनकी एक प्यारी दोस्त मंजूलिका दुबे के लगातार कहने पर वह किताब लिखने के लिए तैयार हुईं।

राहुल गांधी के नामकरण को लेकर इंदिरा गांधी से हुआ था मतभेद

किताब से जुड़ी बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के नामकरण का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया।

उन्होंने बताया कि जब राहुल का नाम रखने की बात आई, तब उन्हें भारत की नामकरण परंपराओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इंदिरा गांधी चाहती थीं कि पंडित को बुलाकर नाम रखा जाए।

लेकिन सोनिया गांधी इस बात से सहमत नहीं थीं। उनका कहना था कि जब बच्चे का नाम रखना है तो इसके लिए पंडित को बुलाना क्यों जरूरी है।

यह किस्सा उस दौर के पारिवारिक माहौल और सोनिया गांधी की अपनी सोच को भी सामने लाता है।

‘बिलॉन्गिंग..’ के बारे में सोनिया ने क्या कहा

यह उस जगह की उनकी कहानी है, जिसे उन्होंने अपना घर माना। अपने परिवार को ईमानदारी से दिखाना चाहती थी। परिवार में वे लोग शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने जाना और प्यार किया।

ज्यादातर जिंदगी मैंने अपनी अंदरूनी दुनिया अपने तक रखी। दुख ने मुझे राजनीति में खींच लिया, फिर भी मैंने अपनी निजी जिंदगी बचाए रखने की कोशिश की।

अपने जीवन के बारे में खुलकर लिखना उनके लिए लगभग असंभव लगता था। मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। लेकिन शायद ही कभी यह समझने की कोशिश हुई कि वे असल में कैसे लोग थे।

भारत में पांच दशक से ज्यादा समय में देखे गए बदलाव को साझा करना चाहती थी। मैंने एक देश को बदलते देखा। शुरुआत में मैंने इसे किनारे से देखा और बाद में इसके केंद्र से।

राहुल गांधी ने सुनाया माता-पिता की पहली मुलाकात का किस्सा

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भी अपने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।

राहुल गांधी ने बताया कि उनके माता-पिता को लेकर कई तरह की कहानियां और किस्से प्रचलित थे। उनमें से एक मशहूर कहानी यह थी कि दोनों की मुलाकात कैम्ब्रिज के ‘वर्सिटी रेस्टोरेंट’ में हुई थी।

राहुल ने बताया कि कई साल बाद एक बार वह कैम्ब्रिज गए थे। उस समय उनकी गर्लफ्रेंड भी उनके साथ थीं। उन्होंने उनसे कहा कि चलो वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं। वह देखना चाहते थे कि आखिर वह कौन-सी जगह है, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे।

राहुल का यह किस्सा सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राजीव और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी के शुरुआती दिनों की झलक मिली।

निजी जीवन की यादों के जरिए सामने आई सोनिया गांधी की कहानी

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ में उनके निजी जीवन, परिवार, रिश्तों और यादों से जुड़े कई पहलुओं को जगह दी गई है। दिल्ली में आयोजित विमोचन कार्यक्रम के दौरान उनके बयानों ने एक बार फिर राजीव गांधी के साथ उनकी प्रेम कहानी, इंदिरा गांधी के साथ शुरुआती रिश्तों और राहुल-प्रियंका के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को चर्चा में ला दिया।

यह किताब सिर्फ एक राजनीतिक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला के जीवन की झलक भी पेश करती है, जिसने अपने जीवन में प्यार, परिवार, बिछड़ने का दर्द और कठिन परिस्थितियों का सामना किया।

Written & Edit by : Chandan Patel

AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

गिद्धौर में छठ का संध्या अर्घ्य धूमधाम से संपन्न, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; जय छठी मैया के जयकारों से गूंजा इलाका

छठ महापर्व पर देशभर में आस्था का महासागर, दिल्ली से बिहार तक डूबते सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया संध्या अर्घ्य

छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य पर गौतम कुमार रावत ने श्रद्धालुओं को दी हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंचे परिवहन मंत्री दामोदर रावत, खुद देख-परख कर खरीदे पूजा के सामान

छठ महापर्व का पहला संध्या अर्घ्य आज, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती करेंगे सुख-समृद्धि की कामना

छठ पूजा को लेकर गिद्धौर बाजार में रौनक, फल और पूजा सामग्री की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़

बाल दिवस 2026: पंडित जवाहरलाल नेहरू का संघर्ष, आजादी की लड़ाई में योगदान और जीवन के अनसुने किस्से, जानिए क्यों मनाया जाता है बाल दिवस

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव! चलती डबल डेकर बस बनी आग का गोला, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

छठ पर्व को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष राशि मलिक ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गेरूआडीह गांव में 24 घंटे की रामधुनी का हुआ समापन, रामभक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की कई सर्विसेज ठप, Outlook से Teams और Copilot तक कामकाज प्रभावित; क्या हुआ साइबर अटैक?

नयागांव में युवाओं ने पेश की मिसाल, खुद उठाई छठ घाट की सफाई की जिम्मेदारी; जनप्रतिनिधियों ने नहीं दिखाई रुचि

Chhath Puja 2026: आज से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, जानिए नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक की पूरी परंपरा, धार्मिक महत्व और छठी मैया की कथा

जमुई में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: शौच के लिए निकले 35 वर्षीय विजय यादव की कुल्हाड़ी से हत्या, एक महिला हिरासत में

किश्तवाड़ में आतंकियों की दरिंदगी! अगवा किए गए दो SPO के शव बरामद, शरीर पर गोलियों के कई निशान; हथियार भी गायब

जमुई में सास-बहू का विवाद बना जानलेवा! मारपीट में घायल 65 वर्षीय सास की मौत, बहू फरार

कुलगाम में CRPF के नाके पर आतंकी हमला, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; 3 जवान घायल, घाटी में हाई अलर्ट

भाई दूज 2026: क्यों मनाया जाता है भाई दूज का त्योहार? जानिए इतिहास, पौराणिक कथा और धार्मिक महत्व

गिद्धौर में गाय बांधने को लेकर खूनी विवाद, युवक पर चाकू से हमला; गंभीर हालत में जमुई रेफर

जमुई में पहली बार काशी की तर्ज पर गंगा आरती, 10 हजार श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; दीपों से जगमगाया किऊल नदी का तट

बिहार में अधिकारियों पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, 15 अफसर निलंबित; मुंगेर के दो CO और आरा सदर के BDO भी शामिल

जमुई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार लिप्टस के पेड़ से टकराकर पलटी, बीटेक इंजीनियर की मौत; 4 दोस्त घायल

बंधौरा गांव में 50 वर्षों से चली आ रही काली पूजा का भव्य आयोजन, मंत्री दामोदर रावत ने किया पूजा और मेले का उद्घाटन

राहुल गांधी की PM मोदी को फिर खुली बहस की चुनौती, CRPF जवानों को टैग कर पूछा- देशद्रोही कौन और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा?

जमुई में दीपावली की रात खूनी वारदात: पुरानी रंजिश में 55 वर्षीय शंकर यादव की भाला और धारदार हथियार से हत्या, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

मध्य प्रदेश में दिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा कहर, भीषण आग में 12 लोगों की दर्दनाक मौत; छह बच्चे-बुजुर्ग समेत उजड़े दो परिवार

दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: जहरीली हवा की चादर में लिपटी राजधानी, कई इलाकों में AQI 441 तक पहुंचा

बस्तर के जंगलों में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- नक्सलवाद पर जीत के बाद यह पहली दिवाली, हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा

छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने झाझा पहुंचे DM-SP, घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जमुई: सेवा गांव में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, बहू पर सास के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप

झाझा में मंत्री दामोदर रावत का अभद्र वीडियो वायरल करने और रंगदारी मांगने के आरोप में नितीश यादव गिरफ्तार

गिद्धौर में दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

देशभक्ति की आड़ में जनता के जरूरी मुद्दे क्यों गायब हो रहे हैं? सरकार से रोजगार, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सवाल कब पूछे जाएंगे?

धनतेरस क्यों मनाया जाता है? जानिए कब हुई थी शुरुआत, क्या है इतिहास, भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व

जमुई में अब छतों से बनेगी बिजली! पीएम सूर्य घर योजना को लेकर डीडीसी सख्त, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का मिलेगा लाभ

सत्ता आपकी, सरकार आपकी, फिर भी खतरे में देश? जनता पूछ रही है सीधे सवाल!

छात्रों के भविष्य को लेकर CM विजय का बड़ा संदेश: बोले- भ्रष्टाचार और नशे से दूर रहें, पढ़ाई पर दें ध्यान; मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका बड़ा भाई बनकर आया हूं

लछुआड़ के महना गांव में घर के अंदर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव, एक सप्ताह से अधिक समय तक किसी को नहीं लगी भनक

जमुई: रंगदारी और जानलेवा हमले के मामले में कारू पासवान गिरफ्तार, टेम्पू चालक से मारपीट कर लूटे थे 5 हजार रुपये

दिल्ली पुलिस में बड़ा एक्शन: ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर 150 पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली में किस नेता ने क्या कहा देखें वीडियो 

जमुई: गिद्धौर में घर के बाहर खड़ा टेम्पू चोरी, रात 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने उड़ाया; थाने में आवेदन

गिद्धौर नगर पंचायत गठन पर विवाद गहराया, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने उठाए नियमों पर सवाल

जमुई: चंद्रमंडीह पुलिस का एक्शन, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 5 गिरफ्तार; 3 फरार वारंटी भी दबोचे गए

 

सोनिया गांधी
ख़बर वही, जो है सही…

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *