जमुई | जमुई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना गांव में एक घर के अंदर 45 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हैरानी की बात यह है कि शव एक सप्ताह से अधिक समय तक घर के अंदर पड़ा रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलवार को जब घर से तेज दुर्गंध उठने लगी, तब ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान महना गांव निवासी बनारस सिंह के पुत्र शालिंद्र सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह टोटो चलाकर अपना जीवनयापन करते थे। फिलहाल उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
गांव से करीब 300 फीट दूर घर में अकेले रहते थे शालिंद्र सिंह
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, शालिंद्र सिंह गांव से करीब 300 फीट की दूरी पर बने एक घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी पिछले कई वर्षों से अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही थीं। शालिंद्र सिंह काम के सिलसिले में कभी गांव तो कभी अपने ससुराल आते-जाते रहते थे।
मृतक के भतीजे गौतम सिंह ने बताया कि करीब 15 से 20 दिन पहले उनकी शालिंद्र सिंह से मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनसे कोई खास बातचीत नहीं हुई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने करीब 10 दिन पहले उन्हें देखने की बात कही है। घर गांव से अलग होने और वहां लोगों की आवाजाही कम रहने के कारण लंबे समय तक किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी।
घर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को हुई अनहोनी की आशंका
मंगलवार को शालिंद्र सिंह के घर से तेज दुर्गंध आने लगी। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब लोग घर पहुंचे तो बाहरी गेट बंद था, जबकि अंदर का गेट खुला हुआ था। घर के अंदर पंखा भी चल रहा था।
ग्रामीणों ने जब अंदर जाकर देखा तो शालिंद्र सिंह का शव पड़ा हुआ था। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। यह दृश्य देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल लछुआड़ थाना पुलिस को सूचना दी।

घर से चिलम और नशे से जुड़ी सामग्री बरामद
घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से चिलम सहित नशे से जुड़ी कुछ सामग्री मिली है।
लछुआड़ थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम घर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक आसपास के लोगों से भी ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। परिजनों ने भी बताया कि उनका किसी से विशेष मेलजोल नहीं था।
मौत की वजह अब भी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल शालिंद्र सिंह की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव की स्थिति को देखते हुए मौत का सही समय और कारण जानने के लिए पुलिस की जांच महत्वपूर्ण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। महना गांव में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Written & Edit by : Chandan Patel
AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in
यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।
दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली में किस नेता ने क्या कहा देखें वीडियो
जमुई: गिद्धौर में घर के बाहर खड़ा टेम्पू चोरी, रात 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने उड़ाया; थाने में आवेदन
गिद्धौर नगर पंचायत गठन पर विवाद गहराया, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने उठाए नियमों पर सवाल
विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतदान, बिहार में नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई
गिद्धौर में पार्किंग के नाम पर राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, मेला प्रबंधन पर उठे सवाल
धर्म, राजनीति और नफरत: आखिर कब तक इंसान को इंसान से लड़ाया जाएगा?
जमुई में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; एक की हालत नाजुक
विजयादशमी पर मुखिया प्रत्याशी गौतम रावत ने दी शुभकामनाएं, मांगोबंदर पंचायत के विकास का लिया संकल्प
https://youtu.be/AlMJh2Lgxwo?si=dMyP4dwN2tY0go1u

