जमुई (बिहार)। जमुई जिले में अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने रंगदारी, छिनतई और जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी सिकंदरा पासवान उर्फ कारू पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक टेम्पू चालक को रास्ते में रोककर लाठी-रॉड से बेरहमी से पीटा था। इतना ही नहीं, पीड़ित की आंख के नीचे कड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद आरोपियों ने पांच हजार रुपये नकद और टेम्पू में लदे सरसों तेल के दो टिन भी लूट लिए थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जमुई जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

जंगल के पास टेम्पू रोककर मांगी थी रंगदारी
चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार के अनुसार, यह घटना पिछले साल 31 दिसंबर की रात की है। रामसिंहडीह गांव निवासी रोहित मंडल बासुकिटांड़ मोड़ से अपनी किराना दुकान का सामान टेम्पू पर लादकर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान मानसिंहडीह जंगल के भलुभईया मोड़ के पास आरोपियों ने उनका टेम्पू रोक लिया। आरोप है कि रंगदारी की मांग को लेकर आरोपियों ने रोहित मंडल के साथ विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन पर लाठी और रॉड से हमला कर दिया गया।
कड़े से आंख के नीचे किया वार, पांच हजार रुपये और तेल के दो टिन लूटे
पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान आरोपी सिकंदरा पासवान उर्फ कारू पासवान ने अपने हाथ में पहने कड़े से रोहित मंडल की दाईं आंख के नीचे वार कर दिया। इस हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब से पांच हजार रुपये नकद और टेम्पू पर लदे सरसों तेल के दो टिन छीन लिए। जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इलाज के बाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
घटना के बाद घायल रोहित मंडल ने अपना इलाज कराया और 2 जनवरी को चंद्रमंडीह थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और नामजद आरोपी सिकंदरा पासवान उर्फ कारू पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
इस कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष नंदन कुमार और पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Written & Edit by : Chandan Patel
AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in
यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।
दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली में किस नेता ने क्या कहा देखें वीडियो
जमुई: गिद्धौर में घर के बाहर खड़ा टेम्पू चोरी, रात 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने उड़ाया; थाने में आवेदन
गिद्धौर नगर पंचायत गठन पर विवाद गहराया, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने उठाए नियमों पर सवाल
विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतदान, बिहार में नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई
गिद्धौर में पार्किंग के नाम पर राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, मेला प्रबंधन पर उठे सवाल
धर्म, राजनीति और नफरत: आखिर कब तक इंसान को इंसान से लड़ाया जाएगा?
जमुई में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; एक की हालत नाजुक
विजयादशमी पर मुखिया प्रत्याशी गौतम रावत ने दी शुभकामनाएं, मांगोबंदर पंचायत के विकास का लिया संकल्प

