भारत बनाव ऑस्ट्रेलिया : मोहाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंडियन टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर लिया है. 22 सितंबर (शुक्रवार) को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन यानी (PCA) स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को जीत के लिए 277 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 8 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

वही रनचेज में भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. वहीं युवा एशियन गेम्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 71 रन बनाए, केएल राहुल ने नाबाद 58 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रन बनाए है. शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. केएल राहुल ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई. वही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय टीम ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

इस शानदार जीत के साथ ही भारत की टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विश्व कप से पहले नंबर-1 बन गई है . भारत आईसीसी की टी-20 और टेस्ट रैंकिग में पहले से ही नंबर-1 पर थी. अब उसने वनडे रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल करके यह खास शिखर का मुकाम हासिल कर लिया है . भारतीय टीम ऐसी दूसरी टीम है जिसने एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 का खिताब हासिल किया है. इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम ऐसा कारनामा कर पाई थी. साउथ अफ्रीका टीम ने 28 अगस्त 2012 को यह उपलब्धि हासिल की थी.

रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का भी दबदबा

अगर देखा जाए तो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का कोई ना कोई खिलाड़ी किसी एक रैंकिंग में नंबर-1 पर जरूर है. टी-20 में सूर्यकुमार यादव टॉप बल्लेबाज हैं, वही वनडे में मोहम्मद सिराज टॉप बॉलर में शुमार हैं और टेस्ट में आर. अश्विन नंबर-1 गेंदबाज पर काबिज़ हैं. वनडे रैंकिंग में ओपनर शुभमन गिल नंबर-2 बल्लेबाज हैं. वहीं हरफन मोला रवींद्र जडेजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर हैं.

पहले वनडे मुकाबले में भारत के कैप्टन केएल राहुल ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका शुरुआती ओवर ही ओवर में लग गया था, जब मोहम्मद शमी ने एक खूबसूरत गेंद पर मिचेल मार्श (4) को आऊट कर दिया. इसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी निभाई और, जिसे रवींद्र जडेजा ने 19वें ओवर में तोड़ा डाला. रविन्द्र जडेजा ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया.

मोहम्मद शमी ने चटकाए पांच विकेट

डेविड वॉर्नर ने 53 गेंद पर 52 शानदार रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो लाजवाब छक्के शामिल रहे. फिर मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे स्पैल में क्रीज पर डटे हुए समय बिता चुके स्टीव स्मिथ (41 रन) पर पवेलियन की ओर चलता कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को दबाव में ला दिया. बाद में विकेटकीपर जोस इंगलिस (45 रन) और मार्कस स्टोइनिस (29 रन) ने छठे विकेट के लिए 62 रन की एक साझेदारी कर टीम को 250 के करीब पहुंचा दिया.

इस साझेदारी को मोहम्मद शमी ने 47वें ओवर में स्टोइनिस को बोल्ड कर तोड़ा. अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने इंगलिस को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया. वही शमी ने आखिरी ओवरों में स्टोइनिस के अलावा मैथ्यू शॉट और सीन एबॉट को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. वही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने नौ गेंद में नाबाद 21 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 276 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए. वहीं जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

वॉर्नर, स्मिथ, इंगलिस के अलावा मार्नस लाबुशेन (49 गेंद में 39 रन) भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे. इंडियन प्रशंसकों की नजरें ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर टिकी थी. इस गेंदबाज को पहले स्पैल में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने दूसरे स्पैल में शानदार लय हासिल कर ली. अश्विन ने 10 ओवरों में मात्र 47 रन देकर मार्नस लाबुशेन का विकेट हासिल किया.

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर 27 सालो के बाद जीत हासिल की है. इससे पहले इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में भारतीय टीम की आखिरी जीत नवंबर 1996 में आई थी. तब उसने एक रोममाचक मैच मैं कंगारू टीम को पांच रन से पराजित किया था. उसके बाद अब भारत ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार वनडे इंटरनेशनल में शिकस्त दिया है.

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *