गिद्धौर। रविवार को जमुई जिले के गिद्धौर स्थित ऐतिहासिक लॉर्ड मिंटो टॉवर चौक पर उस समय राजनीतिक उत्साह का माहौल बन गया, जब झाझा जाने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत के काफिले का जदयू कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जदयू के नारों से पूरा चौक कुछ देर के लिए उत्सवी माहौल में बदल गया।
जदयू नेता देवेंद्र रावत की अगुआई में हुआ स्वागत
स्वास्थ्य मंत्री और परिवहन मंत्री के स्वागत कार्यक्रम की अगुआई जदयू नेता देवेंद्र रावत ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग लॉर्ड मिंटो टॉवर चौक के समीप मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों के काफिले पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

ढोल-नगाड़ों के साथ लगे जमकर नारे
मंत्रियों के स्वागत के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने “निशांत कुमार जिंदाबाद”, “जदयू जिंदाबाद” और “जय बिहार” सहित कई नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता उत्साह में नजर आए।
स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। मौके पर काफी देर तक उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का होना था अनावरण
बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत झाझा के बोड़वा बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में दोनों नेताओं को शिरकत करनी थी।
इसी दौरान गिद्धौर के लॉर्ड मिंटो टॉवर चौक के समीप जदयू कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोककर स्वागत किया।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। मंत्रियों के काफिले के गुजरने के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
Written & Edit by : Chandan Patel
Report By: Vikki Kumar

आज़ादी के 80 साल: क्या हम सही मायने में आज़ाद हैं?..
ये भी पढ़ें…झाझा CHC में देर रात मंत्री का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा
ये भी पढ़ें…गिद्धौर पुलिस को देख भागी शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी, 198 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
