Jamui News: जमुई पुलिस महकमे में मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक थाना अध्यक्ष समेत कुल 14 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत इंस्पेक्टर दीनानाथ सिंह को चंद्रदीप थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही हाल ही में चर्चित भूमि विवाद मामले के बाद से यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

पुलिस
इंस्पेक्टर दीनानाथ सिंह को चंद्रदीप थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

भूमि विवाद मामले के बाद हुई नई नियुक्ति

चंद्रदीप थाना में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब हाल ही में सुरेख यादव भूमि विवाद प्रकरण में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे थे। विभागीय जांच के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से थाना में नए नेतृत्व की जरूरत महसूस की जा रही थी।

राज नारायण अकेला को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार, पुलिस कार्यालय में पदस्थापित राज नारायण अकेला को जन शिकायत कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें सामान्य शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है:

  • इंस्पेक्टर दीनानाथ सिंह – चंद्रदीप थाना के नए थानाध्यक्ष बनाए गए है।
  • धर्मेंद्र कुमार – महिला थाना से झाझा थाना।
  • देवेंद्र प्रसाद – एससी-एसटी थाना से लक्ष्मीपुर थाना।
  • मदन राम – लक्ष्मीपुर थाना से गिद्धौर थाना।
  • रामधारी महतो – गिद्धौर थाना से एससी-एसटी थाना।
  • अजय कुमार (द्वितीय) – लछुआड़ थाना से सोनो थाना।
  • विनय कुमार मांझी – चरकापत्थर थाना से लछुआड़ थाना।
  • गौतम पासवान – चकाई थाना से लक्ष्मीपुर थाना।
  • अनिकेत आनंद – लक्ष्मीपुर थाना से चकाई थाना।
  • संजीव कुमार – चंद्रमंडी थाना से सिकंदरा थाना।
  • ऋषिकेश कुमार सिंह – लछुआड़ थाना से जमुई थाना।
  • जय कृष्ण प्रसाद – चिहरा थाना से लछुआड़ थाना।
  • संतोष कुमार – सिकंदरा थाना से चिहरा थाना।
पुलिस
पढ़े पूरी जारी किया गया लिस्ट

पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस तबादला आदेश को जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हाल के दिनों में सामने आए विवादों के बाद यह प्रशासनिक बदलाव कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े…Gidhaur News: गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, ड्यूटी खत्म होने का हवाला देकर घायल का इलाज टालने का आरोप

ये खबर भी पढ़े…Jamui News: खैरा की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी, अब झाझा में पुलिस पर हमला; अवैध बालू माफिया के बढ़ते दुस्साहस ने बढ़ाई चिंता

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *