गिद्धौर में जनता दरबार जैसा माहौल, समर्थकों और आम लोगों ने दी शुभकामनाएं

जमुई जिले के गिद्धौर स्थित आवास पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत से सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात की। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे दामोदर रावत को समर्थकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंत्री के आवास पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों से पहुंचे लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र के विकास, सड़क, परिवहन व्यवस्था और जन समस्याओं को लेकर भी मंत्री से चर्चा की।

लोगों की समस्याएं सुनी, विकास का दिया भरोसा

परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने लोगों से मुलाकात के दौरान उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा है कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि गिद्धौर सहित पूरे जमुई जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और यातायात सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

गिद्धौर में समर्थकों का दिखा उत्साह

गिद्धौर स्थित आवास पर मंत्री से मिलने पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखा गया। समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और मंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए। कई लोगों ने मंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

गिद्धौर
गिद्धौर पहुंचे परिवहन मंत्री दामोदर रावत, लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

क्षेत्रीय राजनीति में बढ़ी सक्रियता

दामोदर रावत के मंत्री बनने के बाद जमुई जिले की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके मंत्री बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल सकती है। गिद्धौर और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है।

जमुई में ऑटो ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

Report By: Vikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *