जमुई के लखन धनामा गांव में 31 मार्च की वह काली दोपहर आज भी लोगों के दिलों में दहशत बनकर जिंदा है, जब जखराज स्थान के पास बेखौफ अपराधियों ने ऑटो चालक अशोक यादव को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार से उनका सहारा छीन लिया।

गौरव सिंह राठौर पीड़ित परिवार से मिलने लखन धनामा गांव पहुंचे

शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे समाजसेवी गौरव सिंह राठौर पीड़ित परिवार से मिलने लखन धनामा गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और उनके दुख में शामिल होते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

गौरव सिंह राठौर ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति मिले।

उन्होंने इस घटना को लेकर प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े एक गरीब ऑटो चालक की हत्या कर दी जाती है और चार दिन बीत जाने के बावजूद अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जो कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

गौरव
मृतक के परिजनों से मिल कर ढाढस बढ़ाते हुए

इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अब तक न कोई विधायक और न ही सांसद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

गौरव सिंह राठौर ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मृतक अशोक यादव के बेटे को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग भी की।

Report By:  Vikki Kumar
Edited  by: Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *