इंडियन क्रिकेट टीम : ने एशिया कप 2023 का खिताब बेहद ही रोमांचक अंदाज में जीता. उसने श्रीलंका की पूरी टीम को मात्र 50 रनों पर समेट दिया था. इसके बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से फाइनल और खिताब अपने नाम कर लिया. अब इंडियन टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है.

इस सीरीज के बाद अपने ही घर में इंडियन टीम को वनडे विश्व कप 2023 खेलना है. विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम पहले ही घोषित कर दी है. अब BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घेरलू सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.

कप्तान रोहित – विराट और हार्दिक को पहले दो मैचों में आराम

बीसीसीआई (BCCI ) सेलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के शुरुआती दो मैचों में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को विश्राम दिया है.

उनकी जगह विकेट कीपर बेस्टमैन केएल राहुल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. जबकि हरफनमौला ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है.

भारतीय टीम में अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चयन सब को अचरज में डाल दिया है और रविचंद्रन अश्विन तीनों वनडे मैचों के लिए टीम का हिस्सा हैं। वह लंबे समय बाद वनडे टीम में वापस लौटे हैं। उन्होंने आखिरी वनडे मैच जनवरी 2022 में खेला था। जून 2017 में इंडियन वनडे टीम से बाहर होने के बाद अश्विन ने पिछले छह साल में सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं.और वही वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी वापसी हुई है.

सीरीज के पहले दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम:

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

और साथ ही सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल (चोट से ठीक होने पर), वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा.

दूसरा वनडे 24 सितंबर को इंदौर में होगा.

इसके बाद सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *