बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन रविवार से शुरू होने जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार 7 सितंबर को इस योजना का शुभारंभ निर्देशिका जारी कर करेंगे। इसके तुरंत बाद ही आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। वही राज्य के नगर निकाय क्षेत्रों के लिए वेब पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा, ताकि शहरी क्षेत्र की महिलाएं भी आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकें। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था रखी गई है।

बिहार
सीएम नीतीश कुमार जीविका से जुड़ी महिलाओं से मिलते हुए

 

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा: एक महिला को आर्थिक सहयोग

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बीते शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। निर्देशिका के जारी करने के दौरान सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी वहां उपस्थित रहेंगे।

मंत्री ने आगे कहा है कि इस योजना का उद्देश्य स्पष्ट है- राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का कोई भी रोजगार शुरू करने के लिए एक आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। जब परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तब ही पूरे समाज की प्रगति सुनिश्चित होगी। इस योजना के तहत 10 हजार रुपये की पहली किस्‍त के रूप में इसी माह हर परिवार की एक महिला को उनके खाते में भेज दी जाएगी।

बिहार सूबे में आगामी महीने में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इससे ठीक पहले नीतीश सरकार महिलाओं के लिए यह योजना लेकर आई है। सरकार का कहना है कि जो महिलाएं रोजगार से जुड़ेंगी। उन्हें बाद में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता और मुहैया कराई जाएगी। 6 महीने बाद इसकी समीक्षा भी की जाएगी।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *