दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली सी बढ़ोतरी की है. वही DMRC ने एक्स पोस्ट में जानकारी दी है कि 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नई दरें लागू हो गई हैं. वही नए नियमों के तहत किराए में एक रुपये से चार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी यह बढ़ोतरी अधिकतम पांच रुपये तक होगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) का कहना है कि यह संशोधन दूरी के आधार पर तय किया गया है और इसे “मिनिमल इन्क्रीज” यानी मामूली बढ़ोतरी के रूप में लागू किया गया है. वही नई फेयर स्लैब्स (New Fair Slabs) अब सभी रूट्स पर लागू हो गए हैं और यात्री इन्हीं दरों पर यात्रा करेंगे.

दिल्ली

दिल्ली मेट्रो में दूरी के हिसाब से तय किया गया किराया

वही नए किराए के मुताबिक, सामान्य दिनों में 0-2 किलोमीटर की यात्रा का किराया 10 रुपये से बढ़कर अब 11 रुपये कर दिया गया है. वहीं 2-5 किलोमीटर तक का किराया 20 रुपये से 21 रुपये कर दिया गया है. वही 5-12 किलोमीटर की दूरी पर किराया 30 रुपये से 32 रुपये और 12-21 किलोमीटर के लिए 40 रुपये से 43 रुपये कर दिया गया है.

दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने एक्स पोस्ट में आगे जानकारी दी है कि, 21-32 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 50 रुपये से 54 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 60 रुपये से बढ़ाकर अब 64 रुपये किया गया है.

नेशनल हॉलिडे (सरकारी छुट्टी) और रविवार के किराए में भी बढ़ोतरी

राष्ट्रीय अवकाश यानी सरकारी छुट्टी और रविवार को भी संशोधित दरें लागू होंगी, जिसमें 0-2 किलोमीटर की यात्रा 11 रुपये, 2-5 किलोमीटर की यात्रा 11 रुपये, 5-12 किलोमीटर की यात्रा 21 रुपये, 12-21 किलोमीटर की यात्रा 32 रुपये, 21-32 किलोमीटर की यात्रा 43 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 54 रुपये किराया लगेगा. वही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी इसी तरह का संशोधन किया गया है, जहां किराया 1 रुपये से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *