Jamui/Gidhaur: जमुई जिले में गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत कुंधुर पंचायत के नयागांव स्थित नागी-नकटी के कटहरा तट पर बने समाधि स्थल पर मंगलवार 24 जून को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा की जायेगी. इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे और जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित रहेंगे. मुख्यमंत्री नितीश कुमार के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. रविवार को जिला प्रशासन की टीम ने समाधि स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा भी की है.

गिद्धौर के नयागांव समाधि स्थल और आसपास के इलाके की हो रही सघन जांच

मुख्यमंत्री नितीश कुमार के आगमन को लेकर नयागांव व आसपास के पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है. वही रतनपुर-गुगुलडीह मार्ग सहित अन्य रास्तों को देर शाम से ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सील कर दिया गया है. डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से समाधि स्थल की गहन जांच की जा रही है.

पांच मीटर की दूरी पर बनाया गया है सीएम के लिए हेलीपैड

वही,डीएम नवीन कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के लिए समाधि स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर हेलीपैड बनाया गया है. वही मुख्यमंत्री वहां से सीधे समाधि स्थल पर पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

अधिकारियों को सौंपी गयी जिम्मेदारियां

एसपी डॉ विश्वजीत दयाल ने बताया है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के प्रत्येक पहलुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है. वही इसे लेकर सभी अधिकारियों को वाहन पार्किंग, हेलीपैड संचालन, आगंतुकों की आवाजाही सहित सभी को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.

परिजनों से की गयी मंत्रणा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्व दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी सह पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, पुत्री मानसी सिंह, विधायक श्रेयसी सिंह, जदयू नेता कुमार त्रिपुरारी सिंह सहित अन्य परिजनों से आयोजन से संबंधित तैयारियों पर विस्तृत चर्चा भी की गई है. वही इस दौरान डीएसपी, डीडीसी, सीओ, एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के सभी पदाधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सभी मौजूद थे.

गिद्धौर
जमुई विधायक श्रेयसी सिंह कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेते हुए
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *