दिल्ली की नई नवेली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आगामी बजट को लेकर एक अहम बैठक बुलाई है. वही इस बैठक में दिल्ली में होने वाले आगामी बजट को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महिला सम्मान योजना को लेकर भी अहम बैठक बुलाई है जिसमें महिला सम्मान योजना के लिए जो ₹2500 दिए जाएंगे उस पर आज चर्चा होगी.

इससे पहले शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता और उनकी मंत्रिपरिषद ने शहर में सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों के साथ बैठक की. वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि  कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी गई और जल्द ही इसका लाभ वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी लोगों को मिलने लगेगा.

दिल्ली में बैठकों का दौर जारी

मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्री आज से जमीनी हालात का जायजा लेने और सड़कों, अस्पतालों और पानी की गुणवत्ता का निरीक्षण करने के लिए सड़कों पर उतरने वाले हैं.सूत्रों की मानें तो दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को गंदे पेयजल प्राप्त करने वाले क्षेत्रों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. वही सीएम ने विभाग को सख्त निर्देश दिया है कि गंदे पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए और किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. वहीं दिल्ली के मंत्री भी अपने काम काज में जुट गए हैं. वही मंत्रियों ने अपने विभागों और अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से बैठकें कीं हैं और चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा किए गए प्रमुख वादों के कार्यान्वयन के लिए निर्देश दिए हैं.

दिल्ली

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *