Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की आज दूसरी सूची जारी होने वाली है। सीटों को लेकर कांग्रेस की बैठक हो रही है। अभी तक 28 नाम तय हो गए हैं। जिसमें सबसे बड़ा नाम अलका लांबा का है। पार्टी उन्हें सीएम आतिशी के सामने उतारने की तैयारी में है। वहीं आप छोड़कर आए आसिम अहमद को भी टिकट दे सकती है।

दिल्ली
कांग्रेस नेता अलका लांबा

दिल्ली कालका जी विधानसभा सीट से अलका लांबा हो सकती हैं उम्मीदवार

दिल्ली चुनाव को लेकर 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तकरीबन तय हो गए हैं। वहीं सीएम आतिशी के सामने कालका जी सीट से अलका लांबा उम्मीदवार हो सकती है। जबकि सीमापुरी से पटेल नगर विधानसभा के पूर्व नेता राजेश लिलोठिया, जंगपुरा से फरहाद सूरी, मटिया महल से आसिम अहमद और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत को उम्मीदवार बना सकते हैं।

मटिया महल विधानसभा से आसिम अहमद हो सकते हैं कांग्रेस उम्मीदवार

वही मटिया महल विधानसभा से पूर्व विधायक और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। आसिम अहमद खान 2015 से 2020 तक आम आदमी पार्टी के विधायक रहे थे।

आसिम अहमद खान ने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लिया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों ने उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

2015 में मटिया महल विधानसभा सीट पर उन्होंने आप (आम आदमी पार्टी) के टिकट पर भारी मतों से जीत हासिल की थी और अरविंद केजरीवाल सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री का पदभार भी संभाला था। हालांकि, बाद में उन्हें कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मंत्री पद से हटा दिया गया था।

आसिम अहमद खान का कांग्रेस में शामिल होना दिल्ली की राजनीति में अहम माना जा रहा है। खासतौर पर अगले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है, जो पार्टी को अल्पसंख्यक वोटों को मजबूत करने में बहुत मदद कर सकता है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *