हरियाणा के नूंह में एक बार फिर हिंदू संगठनों ने शोभा और जुलुस यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है. यह शोभायात्रा निकालने का ऐलान 28 अगस्त सोमवार के लिए किया गया है, लेकिन प्रशासन ने शोभा यात्रा निकालने से पूरी तरह से इंकार कर दिया है. इसके बाद से पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है. साथ ही किसी भी सूरत में इस शोभा यात्रा को नहीं निकलने देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है.

जिले के सभी गजेटेड (Gazetted) अधिकारियों को अपना स्टेशन नहीं छोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं. इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं. नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने दो टूक कह दिया है कि इलाके में हर हाल में अमन और शांति को कायम रखा जाएगा.

29 अगस्त तक इंटरनेट बंद

शोभायात्रा के ऐलान का ध्यान रखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं 29 अगस्त रात 12 बजे तक बंद (बाधित) रहेंगी. साथ ही उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा की तरफ से जिले में धारा 144 लागू करने का ऐलान भी कर दिया गया है. फिलहाल बैंक और स्कूल पर रोक नहीं लगा है वो खुले रहेंगे लेकिन लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पूरे इलाके में प्रशासन की सख्ती देखी जा रही है और अलग अलग तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं.

विपक्ष तानाशाह को दे रहा है जन्म- किसान नेता राकेश टिकैत 

नूंह शोभा यात्रा पर किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान . टिकैत ने कहा है कि विपक्ष तानाशाही को जन्म दे रहा है. उन्होंने मुसलमानों को भारतीय हिंदू बताया है. साथ ही शोभा यात्रा पर चेतावनी (वार्निंग)भी दी है कि अगर शोभायात्रा निकली तो किसान नेताओं की ट्रैक्टर रैली भी निकलेगी और पंचायत भी होगी.

हरियाणा के मेवात-नूंह में पिछले महीने जुलाई की आखिरी तारीख यानी 31 जुलाई को हिंदू संगठनों की तरफ से शोभा यात्रा निकाली गई थी. इस दौरान यात्रा पर पथराव हुआ था. और माहौल काफ़ी खराब हो गया था और कई लोगो को दुकानें को लुटा गया था और बहुत से लोग घायल भी हुए थे।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *