India Vs New Zealand 2nd Test: भारत की टीम इस समय अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. वही इसका दूसरा मुकाबला आज (24 अक्टूबर) से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ओर यह मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. वही पहला टेस्ट मैच जीतकर न्यूजीलैंड टीम ने सीरीज में 1-0 की अजय बढ़त बना ली है.पहले मैच में हार से रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम काफी दुखी है. वही रोहित ब्रिगेड को अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी करना है तो दूसरे मैच में परफेक्ट प्लेइंग-11 चुनना होगा.

अगले महीने भारत की टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है

टीम इंडिया बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 46 रन पर ही आउट हो गई थी. उसने दूसरी पारी में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन इसके बावजूद भी उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में अभी भी टॉप पर है, लेकिन पहले मैच में हार के कारण उसे कुछ अंक गंवाने पड़ा है. अगले महीने 5 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की प्राथमिकता न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. साथ ही मौजूदा सीरीज को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (WTC) में मजबूत स्थिति करनी होगी.

पुणे में तैयार हो रही स्पिनर्स की मददगार पिच

वही पुणे की एमसीए स्टेडियम की पिच को भारत की स्थिति को देखकर ही तैयार किया गया है. इस पर घास नहीं है और इसे काली मिट्टी से तैयार किया गया है, जिस पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को बेंगलुरु जैसी उछाल तो नहीं मिलेगी.

वही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों विलियम ओरूर्के, मैट हेनरी और टिम साउदी ने पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों को अच्छा खासा परेशान किया था. ऐसे में भारत टर्निंग विकेट तैयार कर सकता है, लेकिन अतीत में देखे तो उसका यह दांव उल्टा भी पड़ चुका है. ऑस्ट्रेलिया ने 8 साल पहले यहां टर्निंग विकेट पर भारत को 333 रनों से हराया था. ओर इसी टीम ने पिछले साल इंदौर में खेले गए मैच में भारतीय टीम को 9 विकेट से पराजित किया था.

शुभमन गिल के लिए राहुल या सरफराज में से कौन होगा बाहर?

शुभमन गिल भी वापसी करने के लिए तैयार है. सरफराज खान और केएल राहुल में से किसी एक को शुभमन के लिए जगह खाली करनी होगी. वही हैड कोच गौतम गंभीर केएल राहुल को अधिक मौके दिए जाने के पक्ष में दिखाई दे रही हैं, लेकिन सरफराज खान ने बेंगलुरु में दूसरी पारी में 150 रन बनाकर अपना दावा बहुत मजबूत किया है.

भारत

वही भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. विराट कोहली ने 2019-20 के सीजन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां 254 रनों की नाबाद पारी खेली थी और वह उससे प्रेरणा लेकर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

वही भारतीय टीम प्रबंधन भले ही केएल राहुल का पक्ष ले रहा हो, लेकिन यह बल्लेबाज पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहा है. ओर दूसरी तरफ सरफराज खान ने ईरानी कप में मुंबई की तरफ से नाबाद 222 रन बनाने के बाद बेंगलुरु में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 150 रनों की बेहद शानदार पारी खेली थी.

गेंदबाजी में भी भारतीय टीम को दिक्कतें

ऋषभ पंत ने मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ समय के लिए विकेटकीपिंग की थी और यह देखना होगा कि वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट होते हैं या नहीं. वही भारत की समस्या बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है.

ओर उसकी गेंदबाजी में भी कुछ समस्या हैं. विशेषकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का लगातार खराब प्रदर्शन चिंता का एक विषय लगातार बना हुआ है. ऐसे में टीम प्रबंधन आकाशदीप को मौका दे सकता है, जिन्होंने मंगलवार को बल्लेबाजी का भी जमकर अभ्यास किया है.

वही पुणे की पिच से अगर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है तो रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. वही वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है. उन्हें अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो इससे भारत की बल्लेबाजी को भी मजबूती मिलेगी . और जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो उसकी तरफ से पहले टेस्ट मैच में रचिन रवींद्र ने शतक जमाकर एक अंतर पैदा किया था, लेकिन उसकी टीम को अन्य बल्लेबाजों से भी उपयोगी योगदान की उम्मीद कर रही होगी.

टेस्ट सीरीज के लिए भारत-न्यूजीलैंड के स्क्वॉड:

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वॉशिंगटन सुंदर

न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन और विल यंग.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *