New Delhi : पीएम नरेन्द्र मोदी रविवार यानी आज महाराष्ट्र और राजस्थान का दौरा करेंगे. वही महाराष्ट्र में वह 11 लाख नयी लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे. और इसके बाद राजस्थान में वह उच्च न्यायालय की प्लेटिनम जुबली के समापन समारोह को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी 25 अगस्त को सुबह करीब 11:15 बजे जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगे और इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान हाल ही में लखपति बनीं 11 लाख नयी लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर से आने वाली लखपति दीदियों के साथ भी बातचीत करेंगे.

इस दौरान, प्रधानमंत्री 2,500 करोड़ रुपये का एक ‘रिवॉल्विंग फंड’ भी जारी करेंगे, जो 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभान्वित करेगा. वह 5,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण का भी वितरण करेंगे, जिससे 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्यों को इसका लाभ होगा.

पीएम नरेंद्र मोदी जोधपुर पहुंचेंगे राजस्थान उच्च न्यायालय की प्लेटिनम समापन समारोह में

जलगांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर पहुंचेंगे और वहां करीब साढ़े चार बजे राजस्थान उच्च न्यायालय की प्लेटिनम जुबली के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रविवार को जोधपुर में ही रहेंगे, जिसको देखते हुए भी सुरक्षा के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. पुलिस प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी.

पीएम
राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पीएम नरेंद्र मोदी

वही उल्लेखनीय है कि रविवार को राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना की प्लेटिनम जुबली समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायाधीश पंकज मिथल, ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायाधीश संदीप मेहता और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *