गिद्धौर/जमुई : गिद्धौर में मां दुर्गा महाआरती कमिटी के सौजन्य से गिद्धौर के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में बीते शनिवार की देर रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गिद्धौर निवासी और जदयू नेता शैलेंद्र रावत द्वारा किया गया

इसका उद्घाटन जदयू नेता शैलेंद्र रावत, समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद, जयनंदन सिंह एवं योगेंद्र रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का संचालन कमिटी के युवा सदस्य सुधांशु कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देवघर से आए गीत बाहर सांस्कृतिक ग्रुप ने अपनी भजनों से प्रस्तुति दी। ग्रुप के संयोजक सुधांशु की देखरेख में कलाकार उत्तम कुमार, सुमन चंचल, राकेश आरके, दिवाकर, आरती कुमारी एवं काजल कुमारी ने अपनी मधुर संगीत की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय रंग दिया। भजनों की रंगारंग प्रस्तुति पर सभी श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति प्रस्तुत किया । सभी कलाकारों को आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष रावत, अजीत रावत, मुन्ना केशरी, अशोक केशरी, यशवंत रावत, निरंजन राम, सुधांशु कुमार सहित अन्य सभी लोगो का योगदान रहा।

गिद्धौरगिद्धौर के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में बीते शनिवार की देर रात भक्ति जागरण

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *