Assembly Election 2024: चुनाव आयोग (Election Commission) ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि जम्मू कश्मीर में सीटें बढ़ाकर 90 कर दी गई है, यहां तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी. वहीं हरियाणा की 90 सीटों पर एक ही चरण में 1 अक्टूबर 2024 को वोटिंग कराई जाएगी. दोनों ही राज्यों के चुनाव का रिजल्ट 4 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.

चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने बताया जम्मू कश्मीर में बढ़ाए गए सीट

चुनाव आयोग (EC) के अनुसार जम्मू में अब 43 और कश्मीर में 47 सीटें होंगी, जबकि लद्दाख में विधानसभा नहीं है. जम्मू रीजन में सांबा, कठुआ, राजौरी, किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर में 1-1 सीट बढ़ाई गई है. कश्मीर रीजन के कुपवाड़ा में 1 सीट बढ़ाई गई है. चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू कश्मीर में इस समय 87.09 लाख मतदाता अभी हैं, जिसमें 20 लाख से ज्यादा सिर्फ युवा हैं. वही जम्मू और कश्मीर में 20 अगस्त 2024 को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी.

जम्मू और कश्मीर में नोमिनेशन की अंतिम तारीख

चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू कश्मीर में इस समय 87.09 लाख मतदाता हैं, जिसमें 20 लाख से ज्यादा सिर्फ युवा हैं. वही जम्मू और कश्मीर में 20 अगस्त 2024 को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. वही जम्मू कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग को लिए नोमिनेशन की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2024 है. और वही नोमिनेशन के स्क्रूटनी (छानबीन) की अंतिम तारीख 28 अगस्त और नाम वापसी की तारीख 30 अगस्त है. और इसके बाद 18 सितंबर 2024 में 24 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे.

जम्मू और कश्मीर में दूसरे चरण की 26 सीटों पर 25 सितंबर को वोटिंग होनी है. वही दूसरे फेज के लिए नोमिनेशन की अंतिम तारीख 5 सितंबर है. वही स्क्रूटनी यानी छानबीन की अंतिम तारीख 6 सितंबर और कैंडिडेट के नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2024 है.यहां तीसरे चरण के चुनाव के लिए नोमिनेश की अंतिम तारीख 12 सितंबर है. स्क्रूटनी यानी छानबीन की अंतिम तारीख 13 सितंबर और कैंडिडेट के नाम वापसी की लास्ट डेट 17 सितंबर 2024 है. वही तीसरे चरण में यहां की 40 सीटों पर वोटिंग होनी है.

हरियाणा में नोमिनेशन समेत पूरी जानकारी

हरियाण के सभी 90 सीटों पर एक चरण में चुनाव होंगे. यहां विधानसभा चुनाव के लिए नोमिनेशन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2024 है. स्क्रूटनी की अंतिम तारीख 13 सितंबर और कैंडिडेट के नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 सितंबर है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में दो करोड़ से अधिक मतदाता है और राज्य की कुल 90 में से 73 सीटों सामान्य हैं. यहां 27 अगस्त 2024 को वोटर लिस्ट जारी किए जाएंगे. इलेक्शन कमीशन में अनुसार हरियाणा में 20 हजार 269 पोलिंग स्टेशन और 150 से अधिक मॉडल पोलिंग बूथ होंगे.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *