Delhi Assembly Election: दिल्ली में लोकसभा इलेक्शन भले ही कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा हो लेकिन अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों की राहें काफी जुदा लग रही हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ देवेंद्र यादव ने कहा है कि पार्टी शहर में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए अलग-अलग प्लान पर काम कर रही है। इसमें भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर दिल्ली जोड़ो यात्रा निकालने की योजना भी बना रही है।

देवेंद्र यादव ने कहा है कि हमने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन देश के हित की वजह से किया था, लेकिन बाद में जब इसका मूल्याकंन किया गया तो पता चला कि इससे कही ना कही कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा इलेक्शन के बाद कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि वह विधानसभा इलेक्शन अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि एक नहीं बल्कि कई तरह के कार्यक्रमों पर काम कर रहे हैं। इसमें चाहे संगठन को मजबूत करने की बात हो या जनता से जुड़ने का कार्यक्रम हो। दिल्ली जोड़ो यात्रा भी इन कार्यक्रमों की तर्ज पर ही निकाली जाएगी।

दिल्ली जोड़ो यात्रा की तैयारी में कांग्रेस

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की तर्ज पर इस यात्रा की तैयारी में जुटी हुई है और यह जल्द ही शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के और भी वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

पूर्व दिल्ली परदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली पर क्या बोले देवेंद्र यादव

लोकसभा इलेक्शन से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और दूसरे नेताओं के बारे में जब सवाल किया गया तो देवेंद्र यादव ने कहा है कि जब अरविंदर लवली ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा तो ऐसी धारणा बनाई गई जिसके कारण लोकसभा चुनाव में हार हुई है। लेकिन आज जब हम अपने संगठन और अपने कार्यकर्ताओं की तरफ देखते हैं तो पार्टी से इस्तीफा देने वालों से ज्यादा कोई भी असर नहीं होने वाला है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि जब शीला दीक्षित की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी ने 15 साल सत्ता में रहते हुए शहर में काफी सारे विकास के काम किया था। उन्होंने कहा कि उस समय सभी ने दिल्ली को बदलते देखा था। देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें लगता है कि पार्टी के लिए लोगों के समर्थन में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी के विकास पर ध्यान केंद्रित करती है और उसने हमेशा पिछड़ो और दलितों की बेहतरी के लिए ही काम किया है।

दिल्ली
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ देवेंद्र यादव

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *