लेह में बड़ा हादसा

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को सेना का एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से 9 सैनिक शहीद हो जाने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है. पांच गाड़ियों का काफिला था जिनमें से एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

दुर्घटना लेह से करीब 150 किलोमीटर दूर कियारी में हुई. यह जगह न्योमा के पास है जो चीन से लगी सीमा के करीब हैं. हादसा शाम चार से पांच बजे के बीच हुआ. जानकारी के अनुसार गाड़ी सिंधु नदी के खाई में गिरी. लेह से कियारी तक का सड़क सिंधु नदी के किनारे बनी है.

फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। हादसे में मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शामिल हैं।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *