उत्तर भारत के कई राज्यों से अब ठंड लगभग विदा ले चुकी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है।

कहीं तेज हवाएं चलेंगी, तो कहीं बारिश होगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से कई राज्यों में बादल छा गए हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पर ज्यादा असर

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में दोपहर बाद बदलेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में आज दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है। बारिश से तापमान में अस्थायी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

उत्तर
राजधानी दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: मौसम विभाग

उत्तर प्रदेश में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

उत्तर प्रदेश में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी और मध्य यूपी के शहरों में फिलहाल धूप निकल रही है और तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बारिश के बाद आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश की संभावना

IMD के अनुसार पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मेरठ जैसे इलाकों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और ओले गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास रह सकता है।
प्रयागराज में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री और न्यूनतम 13–14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं वाराणसी में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *