गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर गांधी आश्रम के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में मल्लेपुर थाना क्षेत्र के मल्लेपुर गांव निवासी सुनील कुमार मिश्रा, निर्मल कुमार बरनवाल, गिद्धौर निवासी पप्पू राम तथा प्रखंड स्वच्छता कोऑर्डिनेटर प्रियंका रानी शामिल हैं।
गिद्धौर दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया गया भर्ती
घायल सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि वे मल्लेपुर से दिघी गांव जा रहे थे, तभी गांधी आश्रम के समीप सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनील कुमार मिश्रा एवं निर्मल कुमार बरनवाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।वही प्रखंड स्वच्छता कोऑर्डिनेटर प्रियंका रानी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
बताया जाता है कि एक बाइक चालक संतोष कुमार, जो कथित रूप से नशे की हालत में था, टक्कर मारकर फरार हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
क्षेत्र में तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में चिंता व्याप्त है।

