Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के अंतर्गत गुलमर्ग में गुरुवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया। हमले में चार जवान घायल हैं। सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। आज के दिन यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया है। वही अधिकारियों ने बताया है कि बिजनौर निवासी प्रीतम सिंह को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी, मजदूर के हाथ में गोली लगी है। वही प्रीतम सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। पिछले एक सप्ताह में कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर लगातार हमले हो रहे है।

गांदरबल में सुरंग बना रही कंपनी के कैंप पर भी हमला

वही इससे पहले गांदरबल में श्रीनगर-लेह हाईवे पर सोनमर्ग के पास गगनगीर इलाके में जेड मोड़ सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर रविवार की रात को भी आतंकियों ने हमला कर एक डॉक्टर और छह मजदूरों की निर्मम हत्या कर दी थी।

जम्मू-कश्मीर

मारे गए मजदूरों में कश्मीरी और गैर कश्मीरी दोनों ही हैं। प्रवासी मजदूरों पर हाल के वर्षों का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। वही दो आतंकी बताए जा रहे हैं। यह वारदात शोपियां में बिहार के मजदूर अशोक चौहान के आतंकी हमले में मारे जाने के एक दिन बाद हुई है।

जम्मू-कश्मीर में बड़ी तादाद में बिहारी मजदूर हैं

आप को बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में चलने वाली तमाम बड़ी परियोजनाओं में प्रवासी मजदूर काम करते हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब के मजदूर कश्मीर में सेब (Apple Garden) के बगीचों में और इसकी पैकिंग में काम करते हैं। निर्माण कंपनियों के विभिन्न प्रोजेक्ट में ये काम करते हैं। यहां तक कि कश्मीर में स्थानीय स्तर पर भी फल-सब्जी बेचने वालों में भी इनकी एक बड़ी तादाद है। रेलवे की योजनाओं में भी इन मजदूरों से ही काम लिया जाता है।

जम्मू-कश्मीर

मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने 2021 में भी इसी तरह प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमले किए गए थे। 16 और 17 अक्तूबर, 2021 को बिहार एवं उत्तर प्रदेश के 4 मजदूरों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब घाटी से बड़े स्तर पर प्रवासी मजदूरों ने पलायन किया था। अब फिर कश्मीर में वैसा ही माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के अंतर्गत गुलमर्ग में भी गुरुवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया है। हमले में दो जवान घायल हैं। सेना की और से आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *