झारखंड के सुप्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर से पूजा कर लौट रहे पटना के मीठापुर निवासी शंकर कुमार अपने परिवार के साथ रविवार सुबह खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर मांगो बंदर के पास चालक को नींद आ गई। वही 50-60 की रफ्तार से चल रही कार सड़क किनारे एक पेड़ से एकदम टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 लोगों को मामूली सी चोटें आईं। शंकर कुमार के बेटे अंशु कुमार (14) के सिर में गंभीर चोट लगी। सभी घायलों को पहले सदर अस्पताल लाया गया है। वही,चिकित्सक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रारंभिक इलाज के बाद अंशु को बेहतर इलाज के लिए बिहार की राजधानी पटना रेफर कर दिया है।

झारखंड

झारखंड के सुप्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे

वही बताया जा रहा था कि पटना के मीठापुर निवासी शंकर कुमार अपने परिवार के साथ झारखंड के रजरप्पा मंदिर से पूजा कर के लोट रहे थे और तभी यह घटना घटी

खैरा थानाध्यक्ष ने मामले की जांच जारी

खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *