दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे ठंड में इजाफा हो गया। हालांकि मौसम में बदलाव के बावजूद प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिली है। रविवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 324 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

तापमान में बढ़ोतरी के आसार, IMD ने दी चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी भारत के इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार बवाना, अलीपुर, कंझावला, रोहिणी, बहादुरगढ़, गुरुग्राम और मानेसर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा हरियाणा के रोहतक और होडल, उत्तर प्रदेश के नंदगांव और बरसाना में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अगले 2 घंटों का अलर्ट

IMD ने बताया है कि अगले दो घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश के अनुपशहर, पहासू, देबाई और अलीगढ़, जबकि राजस्थान के डीग, नादबाई और भरतपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हल्की गरज और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किल, ट्रेनें लेट

घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। नई दिल्ली–पटना तेजस राजधानी, दूरंतो एक्सप्रेस और नई दिल्ली–हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।

देरी से चल रही 16 ट्रेनों की सूची

बारिश

मौसम और कोहरे से अलर्ट रहने की जरूरत

मौसम में लगातार बदलाव और कोहरे के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *