AVN News Desk New Delhi: कांग्रेस पार्टी की तरफ से बीते मंगलवार की शाम तक जवाब नहीं आया तो 17 सीटों में शामिल वाराणसी सीट पर अपना उम्मीदवार भी उतार दिया। इसके बाद फिर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरे मामले में दखल दिया। ओर बुधवार की सुबह दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच फोन से वार्ता हुई। इसके बाद ही गठबंधन की औपचारिक घोषणा का फैसला किया गया था।
अंत भला तो सब भला सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच सीट बंटवारे में प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक अहम भूमिका निभाई। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी यानी सपा नेतृत्व ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी हाईकमान को संदेश भिजवा दिया कि वो 17 सीटों पर शीघ्र अपनी स्थिति स्पष्ट करे। मंगलवार की शाम तक कोई भी जवाब नहीं आया तो 17 सीटों में शामिल वाराणसी सीट पर अपना उम्मीदवार भी उतार दिया। इसके बाद फिर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरे मामले में दखल दिया है। और बुधवार की सुबह दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच फोन से वार्ता हुई। इसके बाद ही गठबंधन की औपचारिक घोषणा का फैसला किया गया। उधर, बुधवार को सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क से मिलने मुरादाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन के सवाल पर कहा है कि अंत भला तो सब भला है।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही होगी। दूसरी तरफ राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि वाराणसी से सपा ने पहले ही उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। अब गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी उम्मीदवार का नाम वापस लेगी। अभिनाश पांडेय ने बताया कि, उम्मीद है कि 24 को मुरादाबाद से शुरू होने वाली कांग्रेस पार्टी की दूसरे चरण की न्याय यात्रा में अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। उन्हें फिर से निमंत्रण दिया जा रहा है। सपा से गठबंधन होने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया है कि कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही होगी।
प्रियंका गांधी यहां से लड़ सकती है चुनाव
इंडिया गठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के सवाल पर अविनाश पांडेय ने कहा कि, 63 सीटें समाजवादी पार्टी के पास हैं। अभी सिर्फ कांग्रेस पार्टी की सीट की घोषणा हुई है। उसे 17 सीटें मिली हैं। इंडिया गठबंधन में सभी दलों का स्वागत है। आजाद समाज पार्टी को सीट के सवाल पर उन्होंने कहा है कि जिस भी दल को सीट देने की जरूरत होगी, उस पर सपा सुप्रीमों फैसला लेंगे। रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में ही प्रत्याशी तय होंगे।
उत्तर प्रदेश में कानपुर पहुंची न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर बुधवार को कानपुर पहुंचे राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में जान फूंकने की कोशिश किया गया है। उन्नाव से घंटाघर तक करीब 22 किमी लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस दौरान वह बीजेपी व देश के बड़े औद्योगिक घरानों पर लगातार हमलावर दिखे। उन्होंने कहा है कि यदि उनकी सरकार आती है तो वह वित्तीय सर्वे कराएंगे। यह पता लगवाएंगे कि किन लोगों के पास कितना धन है। इससे सामाजिक ताने-बाने की हकीकत का पता चलेगा।
26 से 1 मार्च तक न्याय यात्रा को विराम
न्याय यात्रा में 26 से 1 मार्च तक विराम रहेगा। इस दौरान राहुल गांधी ब्रिटेन के कैंब्रिज विवि में व्याख्यान देंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि बुधवार को कानपुर चरण के बाद 22-23 को विश्राम रहेगा। 24 को मुरादाबाद से यात्रा फिर से शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश में फिर दो लड़कों की जोड़ी
इस गठबंधन के साथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी विपक्ष की ओर से बीजेपी के खिलाफ मोर्चा संभालेगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस पार्टी ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। तब अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी को दो लड़कों की जोड़ी के रूप में प्रचारित किया गया था। हालांकि जोड़ी को तब करारी हार का मूंह देखने को मिली थी। कांग्रेस पार्टी 105 विधानसभा सीटों पर लड़कर सिर्फ 7 जीत पाई थी।
